यश ! .....लव यू ! Trending कविता हिन्दी लेख 

यश आई लव यू ! गुज़र चुके है दोस्त के लिए स्वतन

यश आई लव यू  !  दोस्त कह लो या भाई था तो अपना ही यश ! उसकी यादें और मेरी बातें, वो कहता था मुझसे अक्सर   यश आई लव यू  :  मुझसे अक्सर………..   “भाई तू मुझे भूल गया न “   आज जब वह छोड़के चला गया   तो मैं यही कहता हूँ कि – ” हाँ भाई मैं भूल गया तुझको , तो क्या छोड़के चला जायेगा मुझे ? “   और चला गया वो यारों का यार ……छोड़ पीछे अपनी यादें चार !   वो स्कूल…

Read More
भारतीय सेना में महिलायें कविता शायरी हिन्दी लेख 

नारी है तू

क्यों संकोच है, क्या सोचे है तू। नव भारत की, नारी है तू।। क्यों क़ैद है, ज़ंजीर में तू। आज़ाद है भारत, क्या भूल गयी तू।। कहता है कौन, कमज़ोर है तू। ममता का रूप, हर ओर है तू।। हर रूप में है, अपसरा तू। हे अन्नपूर्णा, परिपूर्णं तू।। है शक्ति तू, बलिदान तू। ज्वाला भी तू, वरदान तू।। Sonam Kharwar

Read More
कविता शायरी 

तुम ना होते

तुम ना होते, तो क्या होता। ज़िन्दगी का तज़ुर्बा, कुछ नया होता। मिलने को तुझसे, मन परेशान ना होता। हर वक्त लबों पे, तेरा नाम ना होता। देख कर तुझको, दिल बेईमान ना होता। यारी का तेरी, अभिमान ना होता। खुद से भी ज्यादा, तेरा ख़्याल ना होता। हर कदम पे मेरे, तेरा साथ ना होता। ख़्वाबों में तेरा, इंतेज़ार ना होता। और हमें तुमसे, प्यार ना होता। Sonam Kharwar

Read More
Opinion Social Media कविता हिन्दी लेख 

हम भारत के लोग ……

हम भारतवासी अपने पूरे होशों हवास में शपथ लेते हैं कि हम भारत को अखण्ड नही रहने देंगे ! हम भारत वासी शपथ लेते हैं की देश हित का सोचने वालों को मरने पर विवश कर देंगे. पूरे सोच विचार के पश्चात हम भारत के लोग यह प्रण लेते हैं की अपने हितो पर देश हित की बलि चढ़ाने में संकोच नही करेंगे. हम बस उसी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करेंगे जिससे हमारे स्वार्थ सिद्ध होंगे. हम भारतवासी पूरा प्रयास करेंगे कि देश भ्रष्टाचार से मुक्त ना हो सके. साफ़ सुथरी सरकार और ईमानदार नेता हमारी राह के रोड़े हैं. सही ग़लत की परवाह किए बिना हम चन्द रूपयों में अपना वोट बेच देंगे. हम सभी भारत के लोग अपनी पहचान अपने धर्म के आधार पर बताएँगे. जैसे हिन्दू,मुसलमान,सिख या ईसाई आदि. राजनीति भी हम जात पात के आधार पर ही करेंगे. यदि किसी के साथ दुर्व्यवहार होता है या किसी की हत्या हो जाती है तो सबसे पहले उसका धर्म और जाति पूछी जानी चाहिए. हम उसके बाद फ़ैसला करेंगे की दोष किसका है. आप को क्या लगता है? ये अंगर्ल प्रलाप है!! हमारे देश में बस यही हो रहा है. देश की सोचने वालों की बलि ली जाती है. देशद्रोही सरेआम खुले घूमते है. श्री राम कहने वालों को जेल की सज़ा की माँग होती है. हिंदुस्तान मुर्दाबाद , भारत तेरे टुकड़े होंगे. ऐसा कहने वाले मीडिया में हीरो बन गये. कोई दुस्साहस नही करता उन्हें जेल भेजने का. सेना को सर्जिकल की सफ़ाई देनी पड़ती है! आतंकवादियो और पत्थर बाजों पर रहम दिखाया जाता है. सेना को मरने के लिए सीमा पर बिठा रखा है और अलगाववादियों को सर पर. इन हालातों में एक नया शपथ पत्र बन जाना चाहिए . हम भारत के लोग अब देश की सुरक्षा की बात नही करेंगे बस अपना कुनबॉ पालेंगे. जय हिंद कहे या मैं महान ! मेरा स्वार्थ महान . देश बन जाए बे ईमान!!! Usha Kedia

Read More
कविता शायरी 

आहत तो होते हैं हम!

बेशक तुम्हें दिखाते नही हैं पर आहत तो होते हैं हम, जब भी कभी तुम दिखाते हो आँखे, सहम जाते हैं हम, ना जाने कितनी उधेड़ बुन से गुज़र कर, देते हैं आवाज़ तुम्हें, पर तुम्हारा वो तुनक कर बात करना, घबरा जातें है हम। वैसे तो कान कम सुनते है, नज़रें भी हैं धुँधली, पर आते जाते तुम्हारे चेहरे के भाव, बख़ूबी पढ़ लेते हैं हम। माना अब वक़्त बदल गया और बदल गई ज़िंदगी, पर याद तो करो जब छोटे से बच्चे थे तुम, हाथ पकड़ तुम्हारा दुनिया…

Read More
कविता शायरी 

दिल टूट गया है

देख सखी! दिल टूट गया है, मेरा सजन-सखा यूँ रूठ गया है। ख़ता हुई न जाने क्या है, किस बात की मुझको मिली सजा है। कहते थे इश्क़ बेपनाह है, ख़ुदा से हमने तुमको चुना है। अब कहाँ गया वो इश्क़ पुराना, तेरा खुदा से मुझको माँग लाना। हर अदा पे मेरी मुस्कुराना, साथ में मेरे वक़्त बिताना। मेरे सपनों का एक महल बनाना, और धीरे से मुझे छोड़ है जाना। ख़ता तो है बस एक बहाना, तुझे तो मुझसे दूर था जाना। तुम बदल गए और चले गये, हम…

Read More
कविता 

अच्छा लगता है

दो लफ्ज़ो की बात, तेरी दोस्ती का साथ! अच्छा लगता है। मेरे दिल की आवाज़, तेरा हर वो अंदाज़! अच्छा लगता है। नाक पर गुस्सा, फिर भी हर किस्सा! अच्छा लगता है। रूठ कर मुझसे, तुझे मेरा ही इन्तेज़ार! अच्छा लगता है। तेरा दोस्ती वाला प्यार, मिया-बीवी वाला व्यवहार! अच्छा लगता है। खामोश लबों के जज़्बात, इन आँखों की मुलाकात! अच्छा लगता है। इन सुलझी हुई आंखों में, तेरी उलझी सी महोब्बत! अच्छा लगता है। मेरा गुस्से से डाँटना, तेरा शौकीन होकर सुनना! अच्छा लगता है। तेरे दिल में मेरा…

Read More
कविता शायरी 

होली

ओरी होरी! भेज संदेशा, बोल पिया को जल्दी आयें। तेरा नीला-पीला रंग क्या मोहेगा, मोहे तो पिया का रंग ही भाये। पिया का रंग गहरा है इतना, छोड़-छुड़ावै ना छूटेगा। तेरा गहरा रंग भी ढल जाएगा, पिया के आगे कुछ न टिकेगा। जो रंग दे तू मेरे अंग को रंग में, धो दूंगी जल से पल में। पर पिया के रंग को कैसे धोदूँ, जो रचा हुआ है अंतर्मन में। ओरी होली! आजा रंग दे, थोड़ा अपने रंग में रंग ले। देख पिया जिससे जल जायें, भागे-भागे घर को आयें।…

Read More
कविता शायरी 

अत्याचारी मानव

धरती भी एक दिन बोल पड़ेगी, अत्याचारी मानव की पोल खुलेगी। अनन्त काल की गाथा है ये, कब तक सारे दर्द सहेगी।   काँप उठेगा जग ये सारा, जब वो अपने दर्द कहेगी। अश्रुओं की लम्बी धार बहेगी, घायल पृथ्वी इज़हार करेगी।   जाने वो कैसा आलम होगा, जब धरती-मानव की बात छिड़ेगी, गलतियों की लंबी लिस्ट बनेगी, धरती जुर्माना चार्ज करेगी।   बोझ तले एहसानों के दबके, स्वार्थ भावना खंडित होगी। जब युद्ध में परास्त मानव होगा, तभी तो उसकी आँख खुलेगी। Sonam Kharwar

Read More
कविता शायरी 

तेरी-मेरी दोस्ती

छोटा सा एक बच्चा था, मासूम बहुत ही लगता था। माँ का था वो राज-दुलारा, शर्मिला सा बहुत ही प्यारा। एक खेल खुदा ने ऐसा रचाया, गरिमा से कैम्प में तुझे मिलाया। हुस्न ने उसके तुझे हराया, ना जाने कैसा जादू चलाया। हर अदा पे उसकी तू मरता था, पर कहने से तू डरता था। प्यार वो तेरा पहला था, एहसास ही कुछ अलबेला था। प्यार बना तेरा खुंखार, जान की बाजी लगी कई बार। डर गई गरिमा, अब हो क्या? टब गयी बात सरगम के पास। फिर शुरू हुई…

Read More