Kulgam Encounter: सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकियों को किया ढेर, CRPF पोस्ट हमले का था आरोपी
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कुलगाम जिले में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का वांछित स्थानीय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट भी शामिल है। उसे 11 नवंबर को कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए आतंकी हमले का कथित मास्टरमाइंड माना जा रहा था। इस कार्रवाई को हालिया हमले की जांच और दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान के लिहाज से अहम माना जा…
Read More