पनामा Breaking News Featured Article News 

7.7 तीव्रता का भूकंप और 200 से ज्यादा झटके, पनामा में भारी नुकसान; सरकार ने घोषित किया आपातकाल

पनामा सिटी: मध्य अमेरिकी देश पनामा में 9 अक्टूबर को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। भूकंप के बाद 200 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स यानी झटके दर्ज किए गए हैं। लगातार आ रहे झटकों के बीच लोगों में चिंता का माहौल है। भूकंप से कई घरों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। हालात को देखते हुए सरकार ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। करीब 900 घर क्षतिग्रस्त, 27 लोग घायल आपातकालीन अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण करीब 900…

Read More
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) Breaking News Featured Article News politics 

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली अलर्ट, पुलिस ने जारी किया ओपन लेटर; नई दिल्ली में धारा 163 लागू

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर 2026: दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। वहीं, प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने और सुरक्षा संबंधी प्रतिबंधों के बीच राजधानी में यातायात तथा सार्वजनिक परिवहन पर भी असर पड़ने की खबरें सामने आई हैं। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के नाम जारी किया ओपन लेटर शुक्रवार दोपहर…

Read More
ज्ञानेश कुमार Breaking News Featured Article News 

Jantar Mantar Protest: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज कीं 3 FIR

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन FIR दर्ज की हैं। पुलिस के मुताबिक, ये मामले 2 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान निषेधाज्ञा के उल्लंघन से जुड़े हैं। कनॉट प्लेस और संसद मार्ग थाने में केस दिल्ली पुलिस के अनुसार, तीनों FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई हैं। इनमें एक मामला कनॉट प्लेस थाना और दो मामले संसद मार्ग थाना में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि…

Read More
WhatsApp Breaking News Featured Article Knowledge Technology 

WhatsApp: 1 अक्टूबर से बदलेंगे बिजनेस मैसेजिंग के नियम, क्या आम यूजर्स को देना होगा पैसा?

WhatsApp पर 1 अक्टूबर 2026 से बिजनेस मैसेजिंग को लेकर बदलाव होने जा रहा है। इसे लेकर आम यूजर्स के बीच भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब WhatsApp पर मैसेज भेजने या पाने के लिए पैसे देने होंगे। हालांकि, बिजनेस मैसेजिंग से जुड़े शुल्क का असर सामान्य यूजर्स के व्यक्तिगत WhatsApp इस्तेमाल पर नहीं पड़ता। Meta के मुताबिक, WhatsApp का सामान्य अनुभव यूजर्स के लिए फ्री बना हुआ है। बिजनेस मैसेज पर पड़ेगा असर यह बदलाव मुख्य रूप से WhatsApp Business Platform का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों और…

Read More
भारतीय-पाकिस्तानी नौसैनिक Breaking News Featured Article International Affairs News 

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी नौसैनिक जहाजों की टक्कर, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी नौसैनिक इकाइयों के बीच हुई टक्कर के मामले में भारत ने पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई, जिसमें किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। भारत ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर बताते हुए आपत्ति जताई है। पाकिस्तानी राजनयिक को किया तलब घटना के बाद नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान हाई कमीशन के Charge d’Affaires को तलब किया। भारत की ओर से उन्हें पाकिस्तानी नौसैनिक इकाइयों के समुद्र में कथित अस्वीकार्य और…

Read More
दिल्ली और ग्वांगझू Breaking News Featured Article News 

दिल्ली और ग्वांगझू के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें

दिल्ली और चीन के प्रमुख शहर ग्वांगझू के बीच हवाई सेवा फिर शुरू होने जा रही है। लंबे अंतराल के बाद दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ानों की बहाली भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए लंबा सफर करने की परेशानी से राहत मिल सकती है। यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा दिल्ली और ग्वांगझू के बीच सीधी उड़ान शुरू होने से कारोबार, पर्यटन, शिक्षा और अन्य जरूरी यात्राओं के लिए दोनों देशों के बीच आने-जाने…

Read More
पाकिस्तान की हार Breaking News Cricket News Sports 

‘गोभी खोद दी, सिंघाड़े बिकवा दिए…’ पाकिस्तान की हार पर हरियाणवी और भोजपुरी कमेंट्री ने मचाया धमाल

भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा हाई वोल्टेज रहता है, लेकिन इस बार मैच से ज्यादा चर्चा कमेंट्री की हो रही है। पाकिस्तान की हार के बाद हरियाणवी और भोजपुरी अंदाज़ में की गई देसी कमेंट्री सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। खासकर ‘गोभी खोद दी, सिंघाड़े बिकवा दिए…’ जैसे जुमलों ने फैंस को हँसी से लोटपोट कर दिया। इस मैच में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ कमेंटेटर्स का देसी तड़का भी चर्चा का केंद्र बन गया। हरियाणवी कमेंट्री में मजेदार तंज और ठेठ अंदाज़ ने मुकाबले को और…

Read More
UGC Breaking News News Opinion politics Trending 

UGC सेक्शन 3-C: क्या लिखा है, जिस पर कोर्ट ने पहली सुनवाई में लगाया स्टे?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 13 जनवरी 2026 को “Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026” नाम से नए इक्विटी नियम लागू किए थे, जिनका मकसद उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति-आधारित भेदभाव रोकना और समान अवसर सुनिश्चित करना बताया गया। इन नियमों के Section 3(c) के प्रावधान को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान नया स्टे (Stay) लगाया है, क्योंकि इससे जुड़े विवाद गंभीर मान लिए गए हैं। सबसे बड़ा विवाद Section 3(c) की जाति-आधारित भेदभाव की परिभाषा से जुड़ा है। इस प्रावधान में जाति-आधारित भेदभाव…

Read More
नेशनल हेराल्ड Breaking News Featured Article politics 

नेशनल हेराल्ड मामला: कोर्ट के आदेश के बाद इस रणनीति पर मंथन कर रही ED

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया इसके बाद अब ईडी आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज FIR के आधार पर ईडी आगे की कार्रवाईकर सकती है। क्योंकि ईडी का कहना है कि कोर्ट ने केवल तकनीकी आधार पर चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है जबकि इस केस के तथ्यों या आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ऐसे…

Read More
कश्मीर घाटी Breaking News Featured Article News Technology 

कश्मीर घाटी में मिलिट्री स्पेशल ट्रेन से टैंक-हथियार तैनात, सेना की बड़ी उपलब्धि

कश्मीर घाटी में भारतीय सेना ने रणनीतिक और लॉजिस्टिक क्षमता का एक बड़ा उदाहरण पेश करते हुए मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के जरिए टैंक और अत्याधुनिक हथियारों की सफल तैनाती की है। यह कदम न केवल सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करता है, बल्कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में सेना की त्वरित संचालन क्षमता को भी दर्शाता है। रेल मार्ग से भारी सैन्य साजो-सामान की आवाजाही हमेशा एक जटिल और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया मानी जाती रही है। खासकर कश्मीर घाटी जैसे संवेदनशील और पर्वतीय क्षेत्र में यह कार्य और भी कठिन हो जाता…

Read More