News Trending Video News 

पटना में बाढ़, बाढ़ में जलपरी और एक वायरल फोटोशूट

बिहार से बाढ़ की बेहद दिल दहला देने वाली तस्वीरें आ रहीं हैं. कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाढ़ की तस्वीरें जिनमें हॉस्पिटल्स में बिमारियों से जूझते और पानी में तैरते मरीज़ो के बिस्तर, बीच रोड पर धड़ तक डूबे रिक्शेवाले की और आधे से ज्यादा पानी में डूबे दो लोग एक महिला तो स्ट्रेचेर पर हॉस्पिटल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, शामिल हैं. ये पटना की बाढ़ का असल स्वरूप दिखा रहीं हैं. इसी बीच एक लड़की की फोटोज़ वायरल होती है. ‘मरमेड इन डिज़ास्टर’ के…

Read More
स्मृति ईरानी, महिला आयोग और अंकिता शुक्ला की मदद News politics Social Media 

स्मृति ईरानी, महिला आयोग और अंकिता शुक्ला की मदद

सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी ट्रेंड कर जाता है. पर जहाँ सोशल मीडिया मीम्स और ट्रोलर्स की वजह से बदनाम है, वहीँ कभी कभी यही सोशल साइट्स कुछ लोगों की भलाई के काम भी आ जाता है. दरअसल 29 सितम्बर यानी रविवार को ट्विटर पर देर रात एक ट्वीट वायरल हो गया. ये ट्वीट किसी भी राजनेता या सेलेब्रिटी का नहीं बल्कि एक आम महिला का था, नाम है ‘अंकिता शुक्ला’. अंकिता का नाम और ये ट्वीट देखते देखते इसलिए वायरल हुआ क्योंकि, इसमें वो खुद को बचने…

Read More
आम आदमी पार्टी केजरीवाल politics 

केजरीवाल ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ़ करते हुए एक बड़ी गलती कर दी

दिल्ली में ऑड इवेन लागू करने की ख़बर के बाद अरविन्द केजरीवाल एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसके बाद उनको काफी लोगों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है. केजरीवाल दिल्ली में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ़ कर रहे थे, और कह रहे थे कि, दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं, इस दौरान उन्होंने कहा कि अलग अलग राज्यों से लोग दिल्ली में अपना इलाज़ करवाने आते हैं. और इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा बोल…

Read More
नेहरु politics 

अमित शाह का एक बार फिर निकला नेहरु पर गुस्सा

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर मुद्दे पर बात की. गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने एक सम्बोधन में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु से जमकर नाराज़गी व्यक्त की. इस दौरान अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे पर पंडित नेहरु को कश्मीर के हालात का ज़िम्मेदार बताया. इन सब विषयों पर अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा कि, जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने की कवायद पंडित नेहरु ने ही की…

Read More
लालू यादव politics 

लालू यादव की बहू और बेटी में पंगा

लालू यादव की बड़ी बहू ऐश्वर्या राय, जो कि बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं. उनकी ज़िन्दगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐश्वर्या ने अपनी ननद और सांसद मीसा भारती पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. ऐश्वर्या राय लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की पत्नी हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि, ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने पारिवारिक कलह को व्यक्त किया है.  उन्होंने यह कह कर मीसा पर आरोप लगाया है,…

Read More
इमरान खान की बीवी International Affairs News 

बुशरा बीबी: पाक़ पीएम इमरान खान की बीवी और एक रहस्य

इमरान खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं. जिसकी वजह उनका संयुक्त राष्ट्र में दिया हुआ भाषण है. पकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने करीब 50 मिनट लम्बा भाषण दिया. जिसमे उन्होंने कश्मीर से धरा 370 हटाने, आरएसएस और पीएम नरेन्द्र मोदी के बारे में बहुत सारी बातें की. पर अब कुछ नयी ख़बर आ रही है, जो बेहद रोचक भी है. ये इमरान खान से ही जुड़ी हुई है, इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा से. बुशरा को हमेशा सर से पाव तक बुर्के में ढके हुए ही देखा गया…

Read More
बीजेपी प्रवक्ता politics 

इमरान खान की धमकी, पाक़ पत्रकार का समर्थन और बीजेपी प्रवक्ता का जवाब

संयुक्त राष्ट्र में दिए गये भाषण में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान इतना कुछ कह दिया है, कि अब उनकी एक एक बात बहस का मुद्दा बन चुकी है. इमरान खान ने भारत के खिलाफ ज़हर उगला, 370 के बारे में ज्ञान दिया, और फिर आरएसएस और पीएम नरेन्द्र मोदी के बारे में भी कुछ उल्टा सीधा बोल गए. इन सारी हरकतों के बाद इमरान खान सोशल मीडिया पर मज़ाक का मुद्दा बन गये. अब उन पर मीम्स भी बन रहे हैं. इसके अलावा इमरान खान ने युएनजीए ने भाषण देते…

Read More
Entertainment International Affairs politics 

इमरान खान, आलिया भट्ट और भारत के राष्ट्रपति

आलिया भट्ट को उनके सामान्य ज्ञान और आईक्यू को लेकर आये दिन ट्रोल किया जाता है. सबसे पहले जब वो अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट्स ऑफ़ द इयर’ की सक्सेस के बाद ‘कॉफ़ी विद करन’ शो पर गयीं, तो उनसे करन ने रैपिड फायर राउंड में कुछ सवाल पूछे. जिनका जवाब आलिया ने बेहद ग़लत और उल्टा-पुल्टा दिया, जिसकी वजह से आज भी आलिया का मज़ाक उड़ता है. जबकी आज आलिया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. पर फिर भी लोग उन पर मीम्स बनाने से बाज नहीं आते. लेकिन…

Read More
आतंकी मुठभेड़ International Affairs News 

कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर और एक जवान शहीद

कश्मीर में धरा 370 हटने के बाद, आतंकी क्षेत्र की हालात का फायदा उठाने और अशांति फैलाने की कोशिश में लगे हैं. जम्मू- कश्मीर में 28 सितम्बर को तीन अलग-अलग जगहों पर सेना और आतंकी गुटों के बीच मुठभेड़ की ख़बरें सामने आयीं हैं. इन मुठभेड़ों के दौरान आतंकियों ने लोगों के घरों में घुस कर लोगों को बंधक बनाने की साजिश की. पर सेना के जवानों ने उनके इरादों को कुचलते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया. ये तीनो मुठभेड़ गान्दरबल और रामबन जिलों में हुईं. शनिवार को सुबह…

Read More
नाइजीरिया Crime International Affairs 

नाइजीरिया के इस्लामिक स्कूल में 500 से ज्यादा बच्चों और पुरुषों का उत्पीड़न

नाइजीरिया के कडूना स्थित एक इस्लामिक स्कूल में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है. देश के इस उत्तरी शहर में लगभग 500 से ज्यादा बच्चों और पुरुषों को बंधक बना कर उनका कथित यौन उत्पीड़न किया गया है. ख़बरों के अनुसार ये सभी बच्चे और युवक जिस स्कूल में थे, वहां ये कुरआन सीखने और इस्लाम की शिक्षा लेने आये थे. जब इन सभी 500 युवकों और बच्चों को वहां से आजाद कराया गया तब, उनके पाँव और हाथों में जंजीरें बंधीं थीं, उन्हें मोती और पतली जंजीरों…

Read More