सोशल मीडियाCrime Elections 2019 लोकसभा 2019 

सोशल मीडिया की गलत पोस्ट पर आप जाएंगे जेल

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान हो चुका है और भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा भी सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर नकेल कसने के लिए चुनाव आयोग के द्वारा इस बार खास तैयारी की गई है। चुनाव आयोग को सोशल मीडिया ने अपनी आचार संहिता तो सौंप दी है। आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए निगरानी करने हेतु टीम गठित कर दी गई है जो सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वालों की खबर लेने को बिल्कुल तैयार हो बैठी है।
 गलत पोस्ट करने से बचें – 
करीब 2 हफ्ते पहले सोशल मीडिया के द्वारा चुनाव आयोग को आचार संहिता सौंप दी गई थी और उसके बाद यह कहा जा रहा था कि चुनाव आयोग इस आचार संहिता को पढ़ने के बाद निगरानी टीम गठित कर देगा। और अब चुनाव आयोग के द्वारा सोशल मीडिया की आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए निगरानी टीम गठित कर दी गई है जो दिल्ली के दफ्तर में बैठे-बैठे पूरी सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यह टीम उच्चस्तरीय तकनीकी के माध्यम से सोशल मीडिया पर निगरानी रखेगी और उसे अगर किसी भी व्यक्ति के द्वारा  गलत जानकारी,  भड़काऊ या आपत्तिजनक, पोस्ट किसी राजनीतिक पार्टी या किसी राजनीतिक व्यक्ति के प्रति मिलती है तो उस पोस्ट को वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी।
इतना ही नहीं इसके अलावा इस बार लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने ट्विटर  फेसबुक के अकाउंट की भी जानकारी चुनाव आयोग को देनी है। ताकि चुनाव अयोग नेताओं के द्वारा की जाने वाली पोस्ट पर भी बारीकी से नजर रखते रहें।
 फिलहाल चुनाव आयोग की सक्रियता को देखते हुए सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी खबर को बढ़ावा ना दें जिसके तथ्य झूठे हों और जो पोस्ट किसी भी प्रकार से लोगों को आहत कर सकती है, अगर आप ऐसे किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए गए तो आपके ऊपर अवश्य कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment