Breaking News Crime News 

परिवार संग आजम खां गए जेल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी  पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खां को बुधवार को उनके परिवार संग जेल भेज दिया गया। आजम खान को पत्नी ताजीन और बेटे अब्दुल्ला के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बार-बार वारंट जारी होने के बाद भी अदालत में पेश ना होने के कारण सपा सांसद को परिवार संग जेल भेज दिया गया। एमपी एमएलए कोर्ट के जज धीरेंद्र कुमार ने आदेश अब्दुल्ला का जन्म प्रमाण पत्र दो बार बनवाने के मामले में दिया है। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 2 मार्च तय की है। अब्दुल्ला का दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में सांसद आजम खां पत्नी व विधायक डॉक्टर ताजीन फातमा और बेटा अब्दुल्ला तीनों आरोपी हैं।

जरूर देखें इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, डीजे बजाने पर होगा जुर्माना और जेल

मंगलवार को तीनों के खिलाफ अदालत ने कुर्की के आदेश के साथ गैर जमानती वारंट जारी किया था जिसके बाद तीनों बुधवार को अदालत में पेश हो गए।

भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने 4 जनवरी 2019 को गंज कोतवाली में तीनों के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए गए हैं। एक प्रमाणपत्र रामपुर नगर पालिका से और दूसरा लखनऊ के अस्पताल से जारी किया गया है। पुलिस ने सांसद उनकी पत्नी ताजीन और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तीनों के खिलाफ अप्रैल 2019 में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई थी। जिसके बाद अदालत ने सुनवाई शुरू की। तब से तीनों कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। अभी फिलहाल आजम खां और उनके परिवार को रामपुर से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

आपको बता दें कि सांसद आजम खान के खिलाफ अदालतों और थानों में 70 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 17 मामलों में बुधवार को जमानत के लिए कोर्ट के सामने आ आजम पेश हुए। आजम खां पूरे परिवार के साथ जेल जाने वाले पहले सांसद बन गए हैं।

Related posts

Leave a Comment