लता मंगेशकर नरेंद्र मोदीBreaking News Elections 2019 Technology Trending लोकसभा 2019 

लता मंगेशकर ने नरेंद्र मोदी पर दिया ऐसा बयान

मिशन शक्ति की सफलता पर पूरा देश जहां एक ओर गर्व महसूस कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा। यही वजह है कि मिशन शक्ति की सफलता पर बॉलीवुड की कोकिला ने एक ट्वीट करते हुए मिशन शक्ति की सफलता के लिए जिम्मेदार लोगों पर एक बयान दिया है।
गायिका लता मंगेशकर ने किया ट्वीट – 
यूं तो गायिका लता मंगेशकर राजनीति से दूर रहती हैं लेकिन जब देश की बात आती है तो वह जरूर सामने आती हैं और इस बार मिशन शक्ति की बड़ी सफलता पर अंतरिक्ष में जब भारत चौथी महाशक्ति के रूप में काबिज हो गया तो उन्होंने ट्वीट करके अपने भाव व्यक्त किए।
गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए मिशन शक्ति की सफलता में लगे हुए सभी वैज्ञानिकों के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी। लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि –
” नमस्कार, भारत के मिशन शक्ति कामयाबी पर मैं, हमारे वैज्ञानिकों का और हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन करती हूं। वंदेमातरम”
गायिका लता मंगेशकर के द्वारा किए गए इस ट्वीट को करीब 41 हजार से ज्यादा लोगों के द्वारा लाइक किया गया है।
गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दोपहर में देश को संबोधित किया गया जिस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में चौथी महाशक्ति में भारत का नाम दर्ज होने की जानकारी दी। मिशन शक्ति को एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम के नाम से भी जाना जाता है। मिशन शक्ति के सफलतापूर्वक  संपूर्ण होने के महज 3 मिनट के भीतर ही इस ऑपरेशन में 300 किमी दूर एंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) से लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया गया

Related posts

Leave a Comment