भद्रकाली मंदिर- मां के अभिषेक के दौरान बंद हो जाते है नेत्र, पढ़िये ये खास बात
हमारे भारत को धर्म व आस्था का केंद्र माना जाता है। यह तो हम सब बहुत ही अच्छे से जानते है। वहीं, भारत में कई ऐसे प्राचीन मंदिर है जो काफी चमत्कारी रूप से भी जाने जाते है। जहां यहां हर मंदिर अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है। जिनके पीछे का रहस्य आजतक विज्ञान भी नहीं सुलझा पाया है। कहीं किसी मंदिर में बरसों तक दीया जलता है तो कहीं भगवान की मूर्ति रूप बदलती है। तो आज हम बात करने जा रहे है चमत्कारी मंदिर भद्रकाली मंदिर की जो तेलंगाना राज्य में स्थित है। तो आइये जानते है भद्रकाली मंदिर के बारे में।
खास बात
हम आज ऐसी बात बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि जहां मां भद्रकाली मंदिर में स्थापित मूर्ति का हल्दी से अभिषेक किया जाता है और जब मां का अभिषेक होता है तो वो अपने नेत्र बंद कर लेती हैं। जहां ये नजारा काफी अद्भुत और हैरान करने वाला होता है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल ही में इस मंदिर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। ये नजारा वाकई हैरान करने वाला है मां को यूं स्नान के वक्त आंखें बंद कर लेना अपने आप में काफी अद्धभुत दृश्य है।
वीडियो में दिखा ये
बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ और इसे खूब पसंद किया जा रहा है क्योंकि वीडियो के साथ लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। वहीं वीडियो में यह दिखाया गया है कि पंडित माता की मूर्ति को हल्दी से नहलाते हैं और जब हल्दी मस्तक से नीचे आते ही मां अपनी आंखें बंद कर लेती है।
आश्चर्य में है लोग
वहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। लोग आश्चर्य में हैं, उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि आखिर ऐसा कैसे संभव है। कोई कह रहा है कि इस मूर्ति का निर्माण ऐसे हुआ है कि जैसे ही हल्दी इस पर डलती है देवी के नेत्र बंद हो जाती है, तो कोई इसे माता का चमत्कार मान रहा है। ऐसे कई मंदि हैं जहां ऐसे चमत्कार देखे जाते हैं। क्या है इनके पीछे की हकीकत? यह आज तक कोई जान ही नहीं पाया।

