जयपुर में छात्रा को चाकू से घायल कर मारी गोलीCrime News 

जयपुर में छात्रा को चाकू से घायल कर मारी गोली, जानियें क्यों

जयपुर के आदर्श नगर इलाके में शनिवार के दिन सुबह सरेराह एक युवक ने छात्रा पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। जिसके बाद देशी कट्टे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बखौफ हमलावर घटनास्थल पर ही पुलिस के आने तक खड़ा रहा। पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, वहीं मृतक का शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

यहां की रहने वाली थी गरिमा

वहीं, एसएचओ अरूण सिंह ने बताया कि मृतका गरिमा चौधरी (23) झुंझुंनू की रहने वाली थी। वह बीएससी फाईनल ईयर की छात्रा थी। घटनाक्रम के मुताबिक, सुबह 7 बजे गरिमा आदर्श नगर स्थित वैदिक कन्या कॉलेज में परीक्षा देने आई थी। परीक्षा देकर कॉलेज से करीब सवा 10 बजे बाहर आई। कॉलेज से कुछ दूरी पर चलते ही पहले से इंतजार कर रहे विष्णु चौधरी ने उसको रोक लिया।

फायरिंग से फैल गई दहशत

तभी कहासुनी के बाद आरोपित विष्णु ने अपनी जेब से चाकू निकालकर गरिमा पर वार कर दिया। लहुलुहान हालत में गरिमा सडक़ पर गिर गई, तभी विष्णु ने लोगों को अपनी ओर आते देखकर जेब से देशी कट्टा निकाल लिया और गरिमा को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस ने जब्त किया अवैध हथियार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चाकू से वार करने लहुलुहान करने के बाद गरिमा पर गोली दागी। जिसके बाद हथियार देखकर लोग उसके पास नहीं गए। बैखोफ होकर हमलावर विष्णु सडक़ पर गिरी गरिमा के आस-पास ही खड़ा रहा। महज कुछ देर में पहुंची पुलिस को देखकर भी उसने भागने का प्रयास नहीं किया। पुलिस ने आरोपित विष्णु चौधरी निवासी धौलपुर हाल ज्योति नगर को हिरासत में लेकर अवैध हथियार जब्त कर लिए। पुलिस ने गंभीरावस्था में गरिमा को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गरिमा की मौत हो गई।
पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

पूछताछ में विष्णु चौधरी ने ज्योति नगर इलाके में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करना बताया है और वारदात को अंजाम देने के लिए वह ऑटो से परीक्षा केन्द्र पहुंचा था। पुलिस हत्या व अवैध हथियार के बारे में आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Related posts

Leave a Comment