व्हाट्सएप पर जल्द ही मिलेगा अब ये नया डार्क मोड फीचरBreaking News Science Technology Trending 

व्हाट्सएप पर जल्द ही मिलेगा अब ये नया डार्क मोड फीचर

व्हाट्सएप की शुरुआत जब हुई थी तो उसमें बहुत कम ऐसे फीचर थे जिसकी वजह से व्हाट्सएप बहुत साधारण एप्लीकेशन की तरह समझ में आता था लेकिन व्हाट्सएप में लगातार अपने  फीचर में बदलाव करके इसे बहुत क्रिएटिव एप्लीकेशन में बदल दिया है और अब व्हाट्सएप एक ऐसा नया फीचर लेकर आने जा रहा है जिसकी वजह से व्हाट्सएप की क्रिएटिविटी में और भी चार चांद लग जाएंगे।
व्हाट्सएप जल्द लेकर आएगा डार्क मोड फीचर – 
व्हाट्सएप यूजर के लिए यह खुशखबरी है कि व्हाट्सएप जल्द ही एंड्रॉयड यूजर के लिए डार्क मोड फीचर लेकर आने वाला है जिसकी वजह से लोगों की कई समस्याओं का हल हो जाएगा।
जी हां डार्क मोड फीचर एक ऐसा फीचर होगा जिसे अापने मोबाइल फोन पर जरूर इस्तेमाल किया होगा। अपने स्मार्टफ़ोन में रात के समय जब आप डार्क मोड ऑन कर देते हैं तो आपके मोबाइल की ब्राइटनेस आपकी आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाती है और वह रात के हिसाब से ब्राइटनेस को एडजस्ट कर लेती है।
और अब व्हाट्सएप पर भी एक ऐसा ही फीचर आएगा जिसके तहत व्हाट्सएप इंडिविजुअल तौर पर अपने एप्लीकेशन यूजर के लिए डार्क मोड फीचर ला रहा है, जिसे एंड्रॉयड यूजर अपने फोन में आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।
व्हाट्सअप के फीचर पर ध्यान रखने वाली वेबसाइट के अनुसार व्हाट्सएप के आने वाले डार्क मोड की जानकारी दी गई है। व्हाट्सएप के फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने व्हाट्सएप के इस फीचर की जानकारी देते हुए कहा है कि यह फीचर अभी सभी यूजर के लिए मौजूद नहीं है और यूजर इसको मैन्युअली सेट कर पाएंगे।

Related posts

Leave a Comment