ट्विटर पर आ रहा ट्विट्स एडिट करने का ऑप्शन, सब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, जानियें कैसे
ट्विटर एक ऐसा प्लेटफार्म जिसे लोग खूब जमकर इस्तेमाल करते है। वहीं, लंबे समय से ट्विटर यूजर्स एडिट बटन की मांग कर रहे थे और अब आखिरकार कंपनी ने अब तो इसके बारे में टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। जहां अब ट्वीट्स बड़े ही आराम से एडिट किए जा सकते हैं। हालांकि, यह फीचर अभी सभी यूजर्स के लिए नहीं दिया जाएगा।
खास बात
जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Undo Tweet फीचर दिया था लेकिन एडिट बटन से अब ट्वीट्स को फेसबुक पोस्ट की तरह ही एडिट किया जा सकेगा। इस बात की जानकारी Twitter ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर ट्विटर में एडिट बटन देने की बात कही है। हालांकि, यह भी कहा गया है कि अभी इसका परीक्षण किया जा रहा है। टेस्टिंग के चलते फिलहाल सभी को इस ट्वीट को एडिट करने का ऑप्शन नहीं मिल सकेग।
देने होंगे इतने रूपये
वहीं, यह ऑप्शन केवल सीमित संख्या में लोगों के पास ट्वीट को संपादित करने का विकल्प होगा। शुरुआत में यह फीचर सिर्फ ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेगा। इस सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने यूजर्स को करीब 400 रुपये चुकाने होंगे। यानी अगर आप जल्दी से एडिट बटन चाहते हैं तो आपको ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
30 मिनट के अंदर करना होगा एडिट
हालांकि, ट्विटर की तरफ से यह भी बताया गया है कि एडिट ट्वीट्स के साथ एक लेबल होगा जो यह स्पष्ट करेगा कि ट्वीट को एडिट किया गया है। वहीं लेबल पर टैप करने से पता चलेगा कि मूल ट्वीट में क्या लिखा था। आप को बता दें कि ट्विटर का एडिट ट्वीट फीचर थोड़े समय के लिए ही उपलब्ध होगा। यानी ट्वीट करने के बाद आप अपने ट्वीट को सिर्फ 30 मिनट के अंदर तक ही एडिट कर सकेंगे।

