सुरेश रैना ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास, खेल सकते है ये लीग, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
जैसा कि आज मंगलवार के दिन खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। जहां बल्लेबाज सुरेश रैना ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। बता दें कि, इससे पहले सुरेश रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी लेकिन उसके बाद भी रैना उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते रहे थे।
नहीं खेल पाएं आईपीएल 2022 का सीजन
फिर भी इसके साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के साथ खेल रहे थे। हालांकि, पिछले IPL 2022 सीजन में सुरेश रैना को किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली तक नहीं लगाई थी। इसलिए वे IPL 2022 में इस सीजन का हिस्सा नहीं बन पाएं।
इसमें आ सकते है नजर
हालांकि, जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि सुरेश रैना अब विदेशी लीग में भी खेलते दिखाई दे सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि रैना ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी मांगा है। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी विदेशी लीगों में खेल चुके हैं। साथ ही साथ यह भी बताया जा रहा है कि सुरेश रैना इसी साल होने वाली लीजेंड्स क्रिकेट लीग में भी खेलते हुए नजर आ सकते है।

