अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान तापसी पन्नू के सवाल से भौचक्के रह गए सलमान खान
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सलमान खान की फिल्म 5 जून यानी कि ईद के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और दिशा पटानी भी फिल्म का हिस्सा हैं। सलमान खान फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए इस समय कई कार्यक्रमों में जा रहे हैं। इसके साथ वह मीडिया के लोगों से भी फिल्म के बारे में बात करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सलमान खान लगातार अपनी फिल में भारत का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में भारत के प्रमोशन के दौरान तापसी पन्नू ने सलमान खान से कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया जिसके कारण सलमान खान आश्चर्यचकित रह गए।
तापसी पन्नू ने पूछा यह सवाल
फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान तापसी पन्नू ने सलमान खान से अपने अस्तित्व के बारे में ही सवाल पूछ लिया। दरअसल तापसी पन्नू ने सलमान खान से पूछा कि बॉलीवुड में तापसी नाम की एक लड़की भी काम करती है। जिसने आपकी फेवरेट फिल्म जुड़वा के रीमेक में काम किया था। क्या आप उसे जानते हैं? सलमान खान पहले तो यह सवाल सुनकर भौचक्के से रह गए। फिर बाद में उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हां मैं उन्हें जानता हूं। मैंने उनकी दो फिल्में देखी हैं पहली फिल्म जुड़वा की रिमेक थी जबकि दूसरी फिल्म हाल ही में रिलीज हुई बदला थी। दोनों फिल्मों में उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। तापसी के सवाल से एक बात तो स्पष्ट हो गई कि अब सलमान खान तापसी पन्नू को कभी भूल नहीं पाएंगे।
अगर हम सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत की बात करें तो इस फिल्म में कई बॉलीवुड स्टार नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू ,जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद के दिन बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।


