अगला विराट कोहलीBreaking News Featured Article News Sports 

शोएब अख्तर के अनुसार यह खिलाड़ी हो सकता है भारत का अगला विराट कोहली

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और तेज गेंदबाज रह चुके शोएब अख्तर अब भले ही क्रिकेट से रिटायर हो चुके हो मगर उनकी क्रिकेट में दिलचस्पी अभी भी बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी टीम द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब प्रदर्शन किए जाने के बाद पाकिस्तानी टीम को खूब बुरा भला कहा। यही नहीं उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को दुनिया का सबसे अनफिट कप्तान बताया। उन्होंने कहा कि टॉस के वक्त सरफराज अहमद का पेट निकला हुआ था और उनका मुंह सूजा हुआ था। पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत के क्रिकेट के मामले में भी शोएब अख्तर दिलचस्पी लेते हैं। हाल ही में शोएब अख्तर ने भारत की कप्तानी को लेकर एक बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने भारत की तरफ से खेलने वाले इस खिलाड़ी को भारत का अगला विराट कोहली बताया है।

इस खिलाड़ी को बताया भारत का अगला विराट कोहली

शोएब अख्तर ने विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत के पास विश्व की सबसे खतरनाक टीम है। जो किसी भी टूर्नामेंट को जीतने में सक्षम है। क्योंकि उसके पास विश्व के सबसे खतरनाक बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों हैं। रोहित शर्मा किसी भी समय बल्लेबाजी के द्वारा अकेले दम पर किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखते हैं। वही विराट कोहली एक बेहतरीन कप्तान के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि विराट कोहली के बाद यदि कोई खिलाड़ी मुझे पसंद है तो वह है कि के एल राहुल। राहुल भारत के अगले विराट कोहली के रूप में सामने आ सकते हैं।

धोनी के बारे में कहीं यह बड़ी बात

पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी बात की उन्होंने धोनी के बारे में बात करते हुए कहा कि धोनी कंप्यूटर से आगे की चीज हैं। जो कंप्यूटर बताता है कि मैदान में क्या करता है वह धोनी मैदान में रहकर ही सोच लिया करते हैं। उनको खेल की इतनी समझ है जितनी विश्व के किसी भी खिलाड़ी को नहीं है। उन्होंने धोनी को टीम के साथ रहने के सकारात्मक फायदे बताए।

Summary
Article Name
शोएब अख्तर के अनुसार यह खिलाड़ी हो सकता है भारत का अगला विराट कोहली
Description
पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी रह चुके शोएब अख्तर ने विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में बात करते हुए इस खिलाड़ी को भारत का अगला विराट कोहली बताया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment