Breaking News Entertainment Featured Article 

सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय के मीम को लेकर दिया यह जवाब

सलमान खान की गिनती बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार के रूप में की जाती है। वही विवेक ओबेरॉय सलमान खान के स्टारडम तक पहुंचते हुए दिखाई कहीं से भी नहीं पड़ते। सलमान खान और विवेक ओबरॉय की दुश्मनी जगजाहिर है। ऐश्वर्या राय को लेकर आज से एक दशक पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद सलमान खान ने विवेक ओबरॉय को कभी माफ नहीं किया। हालांकि विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से माफी मांगने के कई प्रयास किए। मगर सलमान खान इतने सख्त बने रहे कि उन्होंने विवेक ओबरॉय को कभी भी माफ नहीं किया। हाल ही में अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन के दौरान मीडिया में इंटरव्यू देते हुए सलमान खान ने विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या राय मीम पर एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

मीम पर सलमान खान ने दिया यह बयान

दरअसल सलमान खान से जब विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के नीम के बारे में बॉम्बे टाइम्स के पत्रकारों नें पूछा तो सलमान खान ने यह कहते हुए जवाब दिया कि वह इसके बारे में कुछ नहीं जानते और उन्होंने इसे नहीं देखा है। सलमान खान की इस जवाब ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया है। मगर हो सकता है कि सलमान खान ने फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी होने के कारण इस मीन को ना देखा हो। यह मीम इस समय दर्शकों के मन को काफी लुभा रहा है।

रिलीज होने वाली है सलमान की फिल्म भारत

5 जून को ईद के दिन सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज होने वाली है। ऐसे में सलमान खान इस समय अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इसके लिए वह फिल्म की हीरोइन कैटरीना कैफ के साथ कई कार्यक्रमों में जाते हुए दिखाई पड़ते हैं। वहीं बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म भारत का प्रचार सोशल मीडिया पर भी जमकर कर रहे हैं। इस फिल्म में युवा दिलों की धड़कन दिशा पटानी ने एक आइटम सॉन्ग भी किया है।

Summary
सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय के मीम को लेकर दिया यह जवाब
Article Name
सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय के मीम को लेकर दिया यह जवाब
Description
बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाने वाले सलमान खान ने हाल ही में विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय के मीम पर 1 चौंकाने वाला बयान दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment