प्रधानमंत्री इमरान खानNews 

इमरान खान का मोदी पर कमेंट कांग्रेस ने भी लिया आड़े हाथ

पाकिस्तान में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के द्वारा टि्वटर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को भाजपा सरकार व कांग्रेस पार्टी ने आड़े हाथों लिया है ।
पूरा मामला यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत दिनों से बातचीत बंद थी । पाकिस्तान में चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बातचीत को आगे बढ़ाने की पहल की ।
 भारत सरकार ने पाकिस्तान से बात करने के लिए हामी भर दी थी परंतु भारतीय सैनिकों पर हो रहे लगातार हमले तथा हाल ही में बीएसएफ के जवान नरेंद्र कुमार के हत्या और उनके शव के साथ बर्बरता होने से भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार से बातचीत करने का निर्णय रद्द कर दिया ।
इस पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने  बिना नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा। इमरान ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, ‘शांति बहाली के लिए शांति वार्ता की शुरुआत की मेरी पहल पर भारत के अहंकारी और नकारात्मक जवाब से बेहद निराश हूं। हालांकि, मैं अपनी पूरी जिंदगी ऐसे छोटे लोगों से मिला हूं जो बड़े दफ्तरों पर ऊंचे ओहदे पर बैठे हैं, लेकिन उनके पास आगे तक देख सकने के लिए दूरदर्शी सोच का अभाव है।’ इस पर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार विपक्ष में बैठी कांग्रेस सरकार दोनों ने ही इमरान खान के संदेश का कड़ी निंदा किये ।
भाजपा के केंद्रीय मंत्री  रवि शंकर प्रसाद ने इमरान खान से पूछा कि उस व्यक्ति से और क्या उम्मीद की जा सकती है जो अपने देश की सेना के निर्देश पर प्रधानमंत्री के पद पर बैठा हुआ  है। उन्होंने इमरान खान के संदेश का जवाब देते हुए कहा कि , ‘जब तक हमारे सैनिकों की हत्या की जाती रहेगी तब तक पाकिस्तान के साथ कोई वार्ता नहीं होगी।’
इस पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पाकिस्तान वो देश है । जिसने आतंकवाद और आतंकवादियों को जन्म दिया है और वर्तमान में भी आतंकवादियों के लिए पनाहगाह और स्वर्ग बना हुआ है । ऐसे पाकिस्तान सरकार और ऐसे देश के प्रधानमंत्री हमारे देश भारत और भारत के प्रधान मंत्री के बारे में अपशब्द बोले यह हमारे देश के लिए बर्दाश्त करने योग्य नहीं है । भारत एक ऐसा देश है जहां हमेशा शांति और भाईचारा पनपा है।  वहां की सरकार और इमरान खान सेना एवं आईएसआई का मुखौटा है।

Related posts

Leave a Comment