घर की राजनीति की वजह से बात करने में असमर्थ है भारत-पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत पर बातचीत ना करने का गहन आरोप लगाया है । उन्होंने कहा है कि भारत मे मौजूदा केंद्र सरकार पर इस समय चुनाव का अधिक दबाव है । जिस वजह से केंद्र सरकार पाकिस्तान से विभिन्न मुद्दों पर बात नही कर पा रही है ।
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा से अलग भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होने वाली थी ।
भारत सरकार ने पाकिस्तान से बातचीत रद्द कर दिया था इसकी अनेक कारण है । इस से पहले पाकिस्तान के द्वारा बी एस एफ के जवान की हत्या और उनके शव के साथ छेड़छाड़ की गई थी । इसके पश्चात जम्मू कश्मीर में तीन जवानों की हत्या की गई तथा सबसे बड़ा कारण यह है कि मारे गए कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी का महिमा का मंडन करते हुए पाकिस्तान द्वारा टिकट जारी किए जाने के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से बातचीत रद्द कर दिया ।
एशिया सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुरैशी ने कहा कि भारत मे कुछ ही महीनों में चुनाव होने को है । भारत को लगता है कि अगर पाकिस्तान से इस समय बात की जाएगी तो इसका बुरा प्रभाव आने वाले चुनाव पर पड़ सकता है । पाकिस्तान से बातचीत ना करना भारत का एक चुनावी वजह है । भारत मे मौजूदा सरकार के लिए इस समय आगे कुआँ और पिचजे खाई वाली स्थिति है । वो मतदाताओं से डरे हुए है कि कही मतदाता भाजपा सरकार के विरूद्ध मतदान ना करें ।
दूसरे तरफ भारत ने इस मुद्दे पर अपना कड़ा रुख व्यक्त करते हुए कहा है कि पाकिस्तान जब तक आतंक और आतंकवादियों का हितैषी बना रहेगा तब तक पाकिस्तान से किसी भी प्रकार की किसी भी मुद्दे पर कोई भी बात नही होगी ।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत आज अमेरिका का एक रणनीतिक साझेदारी निभा रहा है । पाकिस्तान को इस पर किसी भी प्रकार का मलाल नही है । लेकिन अमेरिका को यह बात नही भूलने की आवश्यकता नही है कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो अमेरिका के साथ हमेशा सहयोगी देश के रूप में खड़ा रहा है ।

