भारत दौरे पर आ रहे है अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही भारत के दौरे पर आ सकते हैं । यह दौरा भारत और अमेरिका की बीच संबंधों को बेहतर दर्शाने के लिए और संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए सुनियोजित है ।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस दौरे को लेकर के काफी उत्सुक और सकारात्मक है ।
गौरतलब है कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली के कार्यक्रम के दौरान भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी । यह मुलाकात दोनों देशों के सकारात्मक पहलुओं को लेकर सफल रहा था ।
सुषमा स्वराज के साथ हुई मुलाकात में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा भारत देश को और भारत के निवासियों को बहुत प्रेम करता हूँ । हमारे प्रिय मित्र भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी को हमारा अभिवादन दें ।
गौरतलब है कि पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मुलाकात लगभग 2 बार हुई थी । इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों ने एक साथ मिलकर विभिन्न मामलों और मौके पर साथ काम करने की बात कही थी । अमेरिका ने भारत के साथ रिसर्च के क्षेत्र में , मेडिकल के क्षेत्र में , अर्थव्यवस्था को बेहतर करने और भारत का समुचित विकास करने में मदद करने के बात कही थी । इसके साथ साथ उन्होंने रक्षा तंत्र में नई तकनीकों का अन्वेषण में भी सहभागिता देने की बात कही थी ।
भारत और अमेरिका दोनों देशों ने एक साथ आतंकवाद , आतंकवादियों , माओवादियों और नक्सलवादियों से निपटने का भी वादा किया था । इसी के संदर्भ में डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंक और आतंकवाद का स्वर्ग भी कहा था और पाकिस्तान को चेतावनी भी दी थी कि वह अपना रुख आतंक और आतंकवाद के प्रति स्पष्ट करें ।
अभी हाल ही में यूनाइटेड नेशंस में अपने भाषण के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की जमकर तारीफ भी की थी । उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है । उन्होंने कहा था कि भारत एक एक फ्री सोसायटी देश है।
अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार होने से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे नीतियों के कारण भारत देश में लाखों लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया है । डोनाल्ड ट्रंप 26 जनवरी को भारत में अतिथि के रुप में आ सकते हैं।

