राजनाथ सिंहNews 

बीएसएफ जवान से बदसलूकी का लिया हैं बदला -राजनाथ सिंह

भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा एक बड़ा एलान सुनने में आया है । गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे । राजनाथ सिंह ने शहीद स्मारक पर पर सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया । अपने भाषण के संबोधन के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक 2 के होने संकेत भी दिए ।
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही सीमा पर बीएसएफ के जवान की हत्या की गई थी और उनके शव के साथ बदसूलकी भी की गई थी ।  जिसके वजह से भारतीय सेना आक्रोश से भरी हुई थी और पूरे देश में मातम सा छाया हुआ था । देश की जनता सर्जिकल स्ट्राइक 2  की माँग कर रही थी  ।
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि अभी हाल ही में हमारे बीएसएफ के एक जवान नरेंद्र कुमार के साथ पाकिस्तान ने किस प्रकार से  उनकी हत्या कर उनके शव के साथ बदसलूकी की ।
उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन पहले सीमा पर कुछ ऐसा हुआ है । जिससे सब कुछ ठीक-ठाक हो गया है । मैं इस बारे में अभी देश को कुछ भी बताऊंगा नहीं । लेकिन ऐसा कुछ जरूर हुआ है जिससे कि कुछ ठीक-ठाक हो गया है । उन्होंने मंच पर आसीन लोगों से पूछा की क्या आप लोगों को मालूम है कि सीमा पर दो-तीन दिन पहले क्या हुआ ?  और उन्हें आगे कहा कि अभी और भी बहुत कुछ होगा बस आप देखते रहे ।
राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने अपने बीएसएफ के जवानों से कहा है कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी मुल्क है ।  जवानों को यह कोशिश करनी है कि वह बस पहली गोली अपने तरफ से ना चलाएं और अगर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक भी गोली भारत की ओर चली तो फिर बीएसएफ के जवानों को गोली गिनने की कोई भी आवश्यकता नहीं है ।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने भाषण के दौरान भारत और चीन के सीमा का भी जिक्र किया । उन्होंने कहा कि यह वही चीन है जो कि भारत पर आक्रमण किया था । अब भारत और चीन के सीमा पर ऐसा कुछ नहीं होता केवल धक्का-मुक्की होती है । अब ना चीन के लोग हथियार का प्रयोग करते हैं और ना हमारे सैनिक हथियार का प्रयोग करते हैं ।

Related posts

Leave a Comment