Breaking News International Affairs News 

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कल आएंगे भारत दौरे पर

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कल पर 2 दिन के भारत दौरे पर आएंगे। कल तमिलनाडु के मामल्लापुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यह दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होगी। इस भेंट वार्ता के लिए तमिलनाडु का मामल्लापुरम पूरी तरह से तैयार है। इस भेंटवार्ता में रक्षा – सुरक्षा और आपसी संबंधों पर बात होगी। साथ ही आज भारत से निर्यात बढ़ाने के लिए चीनी कंपनियों के साथ 120 समझौते पर हस्ताक्षर हुए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शी जिनपिंग की या भेंट वार्ता कूटनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस मुलाकात का मुख्य जोर इस बात पर होगा कि दोनों नेता विश्व के अहम मुद्दों पर खुलकर बात करें । 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मामल्लापुरम की ऐतिहासिक धरोहर से शी जिनपिंग को अवगत कराएंगे।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

जरूर देखें मोदी और चीन के राष्ट्रपति की मुलाकात में नहीं होगी कश्मीर पर कोई चर्चा

शिखर वार्ता के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग चाय पर चर्चा करेंगे। जिसके बाद दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वार्ता के दौरान रक्षा से लेकर आतंकवाद, संयुक्त राष्ट्र में सुधार, अफगानिस्तान और ईरान जैसे मामले शामिल होंगे। वही दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। दोनों देशों के बीच पड़ोसी देशों और भविष्य में एशिया की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक बदलाव के विषयों पर भी चर्चा होगी। साथ ही दोनों देशों के विकास से जुड़े मुद्दे भी इस चर्चा का हिस्सा बनेंगे।

दोनों नेता कई मंदिरों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मामल्लापुरम को वार्ता के लिए इसलिए चुना क्योंकि चीन का यहां से 1700 साल पुराना रिश्ता है।इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं की ओर से यह कोशिश होगी कि वह आपसी समझ को बेहतर बनाएं।

Related posts

Leave a Comment