टेस्ट में शतकNews Sports 

विराट कोहली ने नहीं लगाया पिछले 10 टेस्ट में कोई भी शतक

विराट कोहली भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। जब उनका बल्ला बोलने लगता है तो दुनिया का कोई भी गेंदबाज खौफ खाने लगता है। मगर पिछले 10 टेस्ट मैच से विराट कोहली का बल्ला खामोश है और विराट कोहली के बल्ले से  पिछले 10 टेस्ट में कोई भी शतक नहीं निकला है।

भारतीय टीम इस समय टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबला खेल रही है। भारत इस समय दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट मैच खेल रही है। दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे का दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार को पुणे में शुरू होगा। 2018 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में 900 पॉइंट से नीचे आए हैं। उनकी रैंकिंग 899 है और वह स्टीव स्मिथ से 32 अंक पीछे हैं।

टेस्ट मैच में शतक ना लगने की वजह से गिरी रैंकिंग

विराट कोहली

विराट कोहली इस समय टेस्ट मैचों में दुनिया के दूसरे सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार कप्तानी की। भारत में उन्होंने अपने अजय रिकॉर्ड को बरकरार रखा। भारत ने पहला टेस्ट मैच 203 रनों से जीता। मगर इसमें विराट कोहली का कोई खास योगदान नहीं था। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 51 रन बनाए। दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट मैचों में पिछले काफी समय से शतक नहीं लगा पाए हैं जो कि अब भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

10 महीने पहले लगाया था आखिरी टेस्ट शतक

भारतीय कप्तान विराट कोहली का आखिरी टेस्ट शतक 10 महीने पहले आया था। दिसंबर 2018 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी तब विराट कोहली ने पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान 123 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उसके बाद से विराट कोहली लगातार टेस्ट मैचों में फ्लॉप होते चले आ रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उनके घर पर खेली गई सीरीज के दौरान विराट कोहली के बल्ले से कोई भी शतक नहीं निकला था।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर

 

Summary
विराट कोहली ने नहीं लगाया पिछले 10 टेस्ट में कोई भी शतक
Article Name
विराट कोहली ने नहीं लगाया पिछले 10 टेस्ट में कोई भी शतक
Description
विराट कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2018 में लगाया था उसके बाद विराट कोहली से बल्ले से कोई भी टेस्ट मैच में शतक नहीं निकला है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment