जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जनता को जागरूक करेंगे बीजेपी नेता
वर्तमान समय में भारत की सबसे बड़ी समस्या हर वर्ष बढ़ती हुई जनसंख्या है। सरकार अब तक जनसंख्या को लेकर कोई भी कानून नहीं बना पाई है। इसका कारण यह है कि जब भी जनसंख्या को लेकर किसी भी तरह का कानून बनाने की बात होती है तो एक विशेष समुदाय और विपक्ष के नेता इसके विरोध में उतर आते हैं। मगर भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं को यह निर्देश दिए हैं कि वह गांधी संकल्प यात्रा के तहत 31 अक्टूबर तक जनसंख्या नियंत्रण को लेकर आम जनता के बीच जागरूकता फैलाएं।
तीन तलाक और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार का अगला कदम बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए हो सकता है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के दौरान जनसंख्या की चर्चा की थी।
भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता है

भारत में लगातार बढ़ती हुई आबादी बेरोजगारी और अपराध के साथ-साथ भुखमरी और प्राकृतिक संसाधनों के समाप्त होने जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे रही है। भारतीय जनता पार्टी काफी समय से आबादी को नियंत्रित करने के लिए कानून बनाने की वकालत करती रही है। मगर उससे पहले बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम बनाई है। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता गांव-गांव जाकर आबादी को नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे ताकि देश में बढ़ती हुई आबादी को रोका जा सके।
अन्य मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक करेंगे
बीजेपी नेताओं ने आबादी को नियंत्रित करने के तरीकों के अलावा लोगों को अन्य कई मुद्दों पर भी जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। इसमें लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग कम करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा ताकि देश का प्रदूषण कम हो सकें।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



