Breaking News 

26/11 हमले की बरसी से पहले ISI की बड़ी साजिश का खुलासा, निशाने पर पीएम मोदी समेत कई नेता

26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की बरसी से पहले बड़ी एक आतंकी साजिश का भंडाफोड़ हुआ है. मीडिया की खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने एक खतरनाक प्लान बनाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर पीएम समेत देश के कई बड़े नेता है. बताया जा रहा है कि इस हिट लिस्ट में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है. बताया जा रहा है कि इन नेताओं की हत्या के लिए 11 आतंकियों का…

Read More
Breaking News 

हिंदुस्तानी मुसलमान ISIS को देश में जड़ नहीं जमाने देगा : राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान का कोई भी मुसलमान किसी भी कीमत पर भारत में आईएसआईएस को जड़ जमाने का मौका नहीं देगा. राजनाथ सिंह सोमवार दोपहर में विशेष चार्टर्ड विमान से वाराणसी पहुंचे थे. सर्किट हाउस में उन्होंने निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. फिर मां अन्नपूर्णा, काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया. राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आतंकी घटना की जिम्मेदारी के दावे मात्र से इस बात की पुष्टि नहीं हो…

Read More
Breaking News 

ICJ में दलवीर भंडारी का चयन, ब्रिटेन ने करीबी दोस्त भारत की जीत पर खुशी जताई

अंतरराष्ट्रीय अदालत में भारत की ओर से नामित दलवीर भंडारी के सोमवार को हुए पुन:निर्वाचन पर ब्रिटेन का कहना है कि वह करीबी दोस्त भारत की जीत से खुश है.  भंडारी की जीत ब्रिटेन द्वारा चुनाव से अपना प्रत्याशी वापस लिये जाने के कारण संभव हुई है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में भंडारी को 193 में से 183 वोट मिले जबकि सुरक्षा परिषद् में सभी 15 मत भारत के पक्ष में गये. इस चुनाव के लिए न्यूयॉर्क स्थित संगठन के मुख्यालय में अलग से मतदान करवाया गया था. इस दौर के मतदान से…

Read More
Breaking News 

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने 3 लश्कर आतंकियों को किया ढेर

उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा के मगम गांव में सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन खूंखार आतंकियों को ढेर कर दिया है. सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए सभी आतंकी पाकिस्तानी थे, जो हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करने वाले गुट का हिस्सा थे. अभी इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. लिहाजा इलाके में सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्वीटकर इसकी जानकारी दी. सुरक्षा बलों…

Read More
Breaking News 

बच्चों का इस्लाम में धर्म परिवर्तन करवाने वाले नौ गिरफ्तार

तेलंगाना में गरीब परिवारों के बच्चों का इस्लाम में धर्मातरण करवाने वाले नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग बच्चों को मुफ्त शिक्षा, खाना और आसरा देने का लालच देते थे। पुलिस ने बाल कल्याण समिति की शिकायत पर मौला अली इलाके के एक गैरमान्यता प्राप्त स्कूल से 4 से 15 वर्ष के 17 बच्चों को मुक्त कराया है। इनमें सात लड़कियां हैं। पुलिस ने दस अभियुक्तों में से मुख्य अभियुक्त मोहम्मद सिद्दिकी उर्फ सत्यानारायण और आठ अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त (मल्काजगिरी…

Read More
Breaking News 

भारतीय सेना एकमात्र उदाहरण, जहां सैनिकों का धर्म राष्ट्रीयता है: पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल हसनैन

रक्षा विशेषज्ञ एवं पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा ​कि सरकार को गलत सूचनाओं के प्रचार प्रसार की जांच के प्रयास करने चाहिए. रविवार को जयपुर में एक कार्यक्रम ‘जयपुर डायलॉग्स’ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झूठी खबरों और गलत सूचनाओं के आधार पर पड़ोसी देश भारत को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रह हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ही एकमात्र उदाहरण है जहां सैनिकों का धर्म राष्ट्रीयता है. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा विशेषज्ञ सुशांत सरीन, अभिजीत मित्रा और अन्य लोगों ने भी…

Read More
Breaking News 

दुनिया की तीसरी सबसे अधिक भरोसेमंद गवर्मेंट है मोदी सरकारः रिपोर्ट

केंद्र की मोदी सरकार के पिछले साढ़े तीन साल के कार्यकाल से भारत की जनता खुश है. वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम के सर्वे के मुताबिक विश्व में अपनी जनता का भरोसा जीतने वाली सरकारों में भारत की मोदी सरकार तीसरे स्थान पर है. इस फेहरिस्त में पहले स्थान पर स्विट्जरलैंड की सरकार है और दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया की सरकार है. सर्वे में स्विट्जरलैंड की सरकार पर 82 फीसदी जनता ने भरोसा जताया है, वहीं इंडोनेशिया की सरकार पर भी वहां की 82 प्रतिशत जनता ने भरोसा जताया है. भारत में मोदी सरकार पर…

Read More
Breaking News 

इजरायल के साथ 500 मिलियन डॉलर की डील रद्द, अब DRDO बनाएगा स्पाइक मिसाइल

मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के क्रम में रक्षा मंत्रालय ने इजरायल के साथ स्पाइक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के लिए 500 मिलियन डॉलर की डील को रद्द कर दिया है. मंत्रालय अब मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) स्वदेश में ही बनाना चाहता है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) को इस मिसाइल को बनाने की जिम्मेदारी दी गई है. डीआरडीओ को इस तकनीक की मिसाइल बनाने में तीन से चार साल लग जाएंगे. इजरायल के साथ डील रद्द करने की मुख्य वजह भारत में ही अत्याधुनिक…

Read More
Breaking News 

2 दिसंबर से पहले राहुल बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी के लिए सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है. बैठक में पार्टी के सांगठनिक चुनावों और राहुल के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर बैठक की शुरुआत सुबह 10.30 बजे से होगी. इस बात की संभावना है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनावों के घोषणा कर सकती है. कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी ने कहा कि गुजरात में चुनावी प्रचार…

Read More
Breaking News 

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार की कमान अब तक पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ही संभाल रखी है, लेकिन अब पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट भी जारी कर दी गई है. पार्टी के स्टार प्रचारकों लिस्ट में 40वें स्थान पर ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर को भी शामिल किया गया है. इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी नाम है जो स्वास्थ्य कारणों से अब तक गुजरात में पार्टी के प्रचार से दूर रही हैं. कांग्रेस पार्टी ने रविवार को है…

Read More