26/11 हमले की बरसी से पहले ISI की बड़ी साजिश का खुलासा, निशाने पर पीएम मोदी समेत कई नेता
26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की बरसी से पहले बड़ी एक आतंकी साजिश का भंडाफोड़ हुआ है. मीडिया की खबरों के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने एक खतरनाक प्लान बनाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर पीएम समेत देश के कई बड़े नेता है. बताया जा रहा है कि इस हिट लिस्ट में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है.
बताया जा रहा है कि इन नेताओं की हत्या के लिए 11 आतंकियों का एक आत्मघाती दस्ता तैयार किया गया है. लश्कर ए तैयबा के चीफ मसूद अज़हर का करीबी ख़ालिद इस ऑपरेशन को लीड कर रहा है. इस खुफिया जानकारी के मिलने के बाद आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल नेताओं की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है.

