हिंदुस्तानी मुसलमान ISIS को देश में जड़ नहीं जमाने देगा : राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान का कोई भी मुसलमान किसी भी कीमत पर भारत में आईएसआईएस को जड़ जमाने का मौका नहीं देगा. राजनाथ सिंह सोमवार दोपहर में विशेष चार्टर्ड विमान से वाराणसी पहुंचे थे. सर्किट हाउस में उन्होंने निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. फिर मां अन्नपूर्णा, काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया.
राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आतंकी घटना की जिम्मेदारी के दावे मात्र से इस बात की पुष्टि नहीं हो जाती कि कश्मीर में आईएस की दखल है. कश्मीर के जो युवा भटक गए थे अब उनकी सोच बदल रही है. आतंकी गतिविधि से अपने को अलग करने वालों की मुक्कमल व्यवस्था की जाएगी.

