Breaking News 

2 दिसंबर से पहले राहुल बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी के लिए सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है. बैठक में पार्टी के सांगठनिक चुनावों और राहुल के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर बैठक की शुरुआत सुबह 10.30 बजे से होगी. इस बात की संभावना है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनावों के घोषणा कर सकती है.

कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी ने कहा कि गुजरात में चुनावी प्रचार की सफलता का श्रेय और नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर विपक्ष की सफल अगुवाई का श्रेय कांग्रेस उपाध्यक्ष को जाता है.

Related posts

Leave a Comment