Breaking News 

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने 3 लश्कर आतंकियों को किया ढेर

उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा के मगम गांव में सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन खूंखार आतंकियों को ढेर कर दिया है. सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए सभी आतंकी पाकिस्तानी थे, जो हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करने वाले गुट का हिस्सा थे.

अभी इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. लिहाजा इलाके में सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्वीटकर इसकी जानकारी दी. सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हुई. सुरक्षा बलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया था. खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया.

Related posts

Leave a Comment