भारतीय सेना एकमात्र उदाहरण, जहां सैनिकों का धर्म राष्ट्रीयता है: पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल हसनैन
रक्षा विशेषज्ञ एवं पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा कि सरकार को गलत सूचनाओं के प्रचार प्रसार की जांच के प्रयास करने चाहिए. रविवार को जयपुर में एक कार्यक्रम ‘जयपुर डायलॉग्स’ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झूठी खबरों और गलत सूचनाओं के आधार पर पड़ोसी देश भारत को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रह हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ही एकमात्र उदाहरण है जहां सैनिकों का धर्म राष्ट्रीयता है.
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा विशेषज्ञ सुशांत सरीन, अभिजीत मित्रा और अन्य लोगों ने भी सुरक्षा सत्र को सम्बोधित किया.
सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार (19 नवंबर) को कहा कि इस साल कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अब तक 190 आतंकवादी मार गिराए हैं जिनमें से अधिकतर विदेशी थे. घाटी में फिलहाल करीब 200 आतंकी सक्रिय हैं. जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जे एस संधू ने कहा, ‘‘इस साल कश्मीर क्षेत्र में हमने कई सफल अभियानों को अंजाम दिया. हमने 2017 में अब तक करीब 190 आतंकियों को मार गिराया है.’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘मारे गए 190 आतंकियों में 80 आतंकी स्थानीय थे और बाकी 110 विदेशी आतंकवादी थे.’’ उन्होंने कहा कि कश्मीर में वर्तमान में करीब 200 आतंकी सक्रिय हैं.

