नाइजीरिया के इस्लामिक स्कूल में 500 से ज्यादा बच्चों और पुरुषों का उत्पीड़न
नाइजीरिया के कडूना स्थित एक इस्लामिक स्कूल में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है. देश के इस उत्तरी शहर में लगभग 500 से ज्यादा बच्चों और पुरुषों को बंधक बना कर उनका कथित यौन उत्पीड़न किया गया है. ख़बरों के अनुसार ये सभी बच्चे और युवक जिस स्कूल में थे, वहां ये कुरआन सीखने और इस्लाम की शिक्षा लेने आये थे. जब इन सभी 500 युवकों और बच्चों को वहां से आजाद कराया गया तब, उनके पाँव और हाथों में जंजीरें बंधीं थीं, उन्हें मोती और पतली जंजीरों से बाँधा गया था, और उनपर ताले भी लगाये गये थे. ताकि वो भाग ना सकें. उनके जिस्मों पर गहरी चोटों के घाव भी थे.
![]()
दारु इमाम अहमद बिन हनबल नाम के इस स्कूल के बारे में कडूना पुलिस को ये सूचना मिली थी कि स्कूल में किसी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि चल रही है. और इस सूचना के आधार पर ही पुलिस ने जब स्कूल पर जांच बैठाई, तो बेहद हैरान कर देने वाला मंजर दिखाई दिया. यहाँ लोगों को बंधक बनाकर, बेड़ियों में बांधकर रखा गया था. इसके बाद पुलिस ने इस स्कूल को ‘हाउस ऑफ़ टार्चेर’ यानी ‘यातना गृह’ का नाम दिया.
यह भी पढ़ें-रामबन आतंकवादी मुठभेड़ : सेना के पराक्रम से एक फिर पाक नई नापाक चाल फैल !
पुलिस की कार्यवाही में क़रीब आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमे से ज्यादातर अध्यापक हैं. पुलिस के अनुसार यहाँ इन लोगों को धर्म यानी कुरआन की शिक्षा देने के लिए बुलाया गया था और इनके साथ हुआ कुछ और ही. इस घटना में बचाए गये बच्चों में कुछ नाइजीरिया के तो कई बच्चे दूसरे देशों के भी हैं. स्कूल में मौजूद बंधकों ने बताया कि, उनके साथ यौन उत्पीड़न, अत्याचार और मार पीट भी की जाती थी, उन्हें खाना नहीं दिया जाता था और स्कूल छोड़ने से मना किया जाता था.


