News Trending Video News 

पटना में बाढ़, बाढ़ में जलपरी और एक वायरल फोटोशूट

बिहार से बाढ़ की बेहद दिल दहला देने वाली तस्वीरें आ रहीं हैं. कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाढ़ की तस्वीरें जिनमें हॉस्पिटल्स में बिमारियों से जूझते और पानी में तैरते मरीज़ो के बिस्तर, बीच रोड पर धड़ तक डूबे रिक्शेवाले की और आधे से ज्यादा पानी में डूबे दो लोग एक महिला तो स्ट्रेचेर पर हॉस्पिटल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, शामिल हैं. ये पटना की बाढ़ का असल स्वरूप दिखा रहीं हैं. इसी बीच एक लड़की की फोटोज़ वायरल होती है. ‘मरमेड इन डिज़ास्टर’ के नाम से.

लड़की का नाम अदिति सिंह है, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग (NIFT) से पढ़ रही है. मॉडलिंग भी करती है. इन्होने पटना के एक फोटोग्राफर सौरव अनुराज से एक फोटोशूट कराया. इसी फोटोशूट की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं. नहीं दिक्कत फोटोशूट से नहीं, बल्कि साथ में लिखे कैप्शन से है. इसके कैप्शन के कारण से ये फोटो लोगों की निगाहों में चुभ रही है. दरअसल फोटो के साथ बहुत सारी बातों के बीच में ये कहा गया है कि, फोटोशूट लोगों को पटना में बाढ़ की स्थिति को दिखाने के लिए किया गया है, इसको ग़लत तारीके से ना सोचें. और एक अलग इन्स्टाग्राम हैंडल से फोटोज खींचने के दौरान के वीडियोस भी साझा किये गये हैं, उसमे ये बताया गया है कि, बालकनी से वीडियोस बनाना बहुत आसान होता है, आपको पता भी नहीं है, कि हमें ऐसा करने में कितनी तकलीफ हुई है, एक मॉडल के लिए ऐसी जगह पर बैठना कितना मुश्किल होता है. और बारिश बाढ़ में ऐसा फोटोशूट करना आसान नहीं है.

पटना में बाढ़

लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. क्योंकि पटना की बाढ़ में अब तक लगभग 29 लोगों की मौत हो चुकी है. और कितने ही लोगों के घर बाढ़ में बह गयें हैं. इन सब परेशानियों के बीच चेहरे पर मुस्कराहट लिए, एक खूबसूरत ड्रेस में, एक लड़की की सामने आती है. क्या इसकी मुस्कराहट पटना के लोगों का सूरत-ए-हाल बयां कर रहा है, जिसको इस फोटोशूट की वजह बताया जजा रहा है.

Related posts

Leave a Comment