अमित शाह का एक बार फिर निकला नेहरु पर गुस्सा
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर मुद्दे पर बात की. गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने एक सम्बोधन में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु से जमकर नाराज़गी व्यक्त की. इस दौरान अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे पर पंडित नेहरु को कश्मीर के हालात का ज़िम्मेदार बताया. इन सब विषयों पर अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा कि, जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने की कवायद पंडित नेहरु ने ही की थी. अमित शाह ने नेहरु की इस गलती को हिमालय से भी बड़ा बताया है.
आगे अमित शाह ने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का पक्ष लेते हुए कहा कि, कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाने के बारे में और मानवाधिकारों के उल्लंघन के बारे में अब भी अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं. बेहतर ये होगा की अब इन संशयों को खत्म किया जाये. और साथ ही ये भी कहा कि क्यों दर-दर भटकते कश्मीरी पंडितों के मानवाधिकारों का ज़िक्र तक नहीं किया जाता.
यह भी पढ़ें- कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर और एक जवान शहीद
अमित शाह ने पंडित नेहरु को निशाने पर लेते हुए कहा कि, सरदार पटेल ने रियासतों को भारत में मिलाया, लेकिन नेहरु को बस एक कश्मीर को ही मिलाना था, वो भी नहीं हुआ. पर अब पीएम नरेन्द्र मोदी ने आर्टिकल 370 हटाने के ज़रिये अगस्त में ये काम पूरा कर दिया.
इसके बाद अमित शाह ने पिछली कांग्रेसी सरकारों पर आरोप लगते हुए कहा कि, पिछली सरकारों ने हमारे सामने ग़लत तथ्य रखें हैं. क्योंकि हमे पता है कि कश्मीर का मुद्दा 1947 से ही विवादों में रहा है. जिन्होंने ने इतिहास में गलतियाँ कीं, इस दौर का इतिहास भी उन्ही लोगों ने लिखा है. यही कारन है कि सच्चाई बाहर नहीं आ सकी थी. आज का जो वक्त है उसमे सही इतिहास बताया और लिखा जा रहा है.


