बुशरा बीबी: पाक़ पीएम इमरान खान की बीवी और एक रहस्य
इमरान खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं. जिसकी वजह उनका संयुक्त राष्ट्र में दिया हुआ भाषण है. पकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने करीब 50 मिनट लम्बा भाषण दिया. जिसमे उन्होंने कश्मीर से धरा 370 हटाने, आरएसएस और पीएम नरेन्द्र मोदी के बारे में बहुत सारी बातें की. पर अब कुछ नयी ख़बर आ रही है, जो बेहद रोचक भी है. ये इमरान खान से ही जुड़ी हुई है, इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा से. बुशरा को हमेशा सर से पाव तक बुर्के में ढके हुए ही देखा गया है.
दरअसल इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा एक रहस्यमयी महिला हैं. पाकिस्तानी मीडिया की माने तो अभी जल्दी ही पता चला है, कि बुशरा शीशे में दिखाई भी नहीं देती हैं. ये ख़बर काफी भयानक और डरा देने वाली है. सोचिये आप किसी ऐसे शख्स के साथ रह रहे हैं, जिसका चेहरा शीशे में दिखाई भी नहीं देता. इस ख़बर का दावा इमरान खान के घर पर काम कर रहे कर्मचारियों ने की है. बुशरा के बारे में और भी दावे किये जाते हैं जैसे, उनके पास जादुई शक्तियां हैं, उन्होंने 2 जिन पाल रखे हैं, और वो तंत्र विद्या में निपुण हैं.
यह भी पढ़ें- इमरान खान की धमकी, पाक़ पत्रकार का समर्थन और बीजेपी प्रवक्ता का जवाब
बुशरा की पहले भी एक शादी हो चुकी है, जिससे उनके पांच बच्चे भी हैं. बुशरा से इमरान पहली बार 2015 में लोधरन में होने वाले चुनाव से पहले मिले थे. बुशरा पहले इमरान की अध्यात्मिक गुरु थीं, उसके बाद दोनों नजदीक आये और निकाह कर लिया. बुशरा के पहले पति से तलाक की वजह इमरान खान से उनकी नजदीकियां ही मानी जाती हैं. ख़बरों की माने तो बुशरा ने ही इमरान खान को बताया कि उन्होंने एक सपना देखा हैं, कि उन्हें ऐसी महिला से निकाह करना चाहिए जो शादीशुदा हो और जिसके पांच बच्चे हों.


