लालू यादव की बहू और बेटी में पंगा
लालू यादव की बड़ी बहू ऐश्वर्या राय, जो कि बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं. उनकी ज़िन्दगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐश्वर्या ने अपनी ननद और सांसद मीसा भारती पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. ऐश्वर्या राय लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की पत्नी हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि, ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने पारिवारिक कलह को व्यक्त किया है.
उन्होंने यह कह कर मीसा पर आरोप लगाया है, कि वो उन्हें घर में रहने नहीं दे रहीं. ऐश्वर्या ने कहा कि, मै हर हाल में यहीं रहना चाहती हूँ पर मेरी ननद मीसा भारती मेरा घर बसने नहीं दे रही. उन्होंने आगे बताया कि मीसा नहीं चाहती हैं कि लोग मिलजुलकर रहें. और साथ ही ये भी कहा कि, वो घर में ही रहेंगी क्योंकि अभी बस तलाक की अर्जी दी गयी है, और अभी तलाक हुआ तो नहीं है. और यहाँ उनको खाना भी नहीं मिल रहा है, करीब 3 महीने से उनके पिता के घर से उनके लिए खाना आता है.
यह भी पढ़ें- प्याज संकट पर सरकार का बड़ा कदम जिससे मिलेगी जनता को राहत
और जब लालू यादव के घर में ये बवाल कटा, तो ऐश्वर्या के माँ-बाप भी वहां पहुच गये. ऐश्वर्या राय की माँ ने कहा कि, हम पूजा छोड़ कर यहाँ आये हैं. और अब तक हम समाज का लिहाज़ कर रहे थे, पर बात ना बनती देख हमे यहाँ आना पड़ा. दरअसल पिछले साल 2018 में ही तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी हुई थी. पर शादी के 6 महीने बाद ही दोनों में नहीं पटी, उसके बाद नाराज़गी में तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी दाखिल की. इन दोनों के तलाक का मामला अभी पटना की जिला अदालत में पेंडिंग है. पिछले कुछ दिनों पहले ही ऐश्वर्या रोते हुए राबड़ी देवी के घर से रोते हुए बाहर आयीं थीं और जल्दी से कार में बैठ कर अपने पापा के घर चलीं गयीं थीं.


