इमरान खान की धमकी, पाक़ पत्रकार का समर्थन और बीजेपी प्रवक्ता का जवाब
संयुक्त राष्ट्र में दिए गये भाषण में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान इतना कुछ कह दिया है, कि अब उनकी एक एक बात बहस का मुद्दा बन चुकी है. इमरान खान ने भारत के खिलाफ ज़हर उगला, 370 के बारे में ज्ञान दिया, और फिर आरएसएस और पीएम नरेन्द्र मोदी के बारे में भी कुछ उल्टा सीधा बोल गए. इन सारी हरकतों के बाद इमरान खान सोशल मीडिया पर मज़ाक का मुद्दा बन गये. अब उन पर मीम्स भी बन रहे हैं. इसके अलावा इमरान खान ने युएनजीए ने भाषण देते वक़्त इस्लाम और इस्लामोफोबिया के बारे में भी अपनी राय रखी.
खैर इमरान खान के इसी भाषण को लेकर टीवी चैनलों पर बहसें हो रहीं हैं. एक टीवी चैनल पर बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने पाकिस्तानी पत्रकारों को इतने बेह्तरीनी से इस्लाम का पाठ पढ़ा दिया कि सभी पैनेलिस्ट में ख़ामोशी सी छा गयी.
अपने एक सवाल में टीवी एंकर ने पूछ लिया कि, ‘वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री इमरान खान का ऐसा बोलना कि, पूरी दुनिया में केवल एक ही गॉड है, और उसके लिए हम मरते दम तक लड़ते रहेंगे. ये जिहाद और आतंकवाद की बात नहीं तो और क्या है?’ क्या पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को पता नहीं है, कि दुनिया में कितने धर्म हैं, और कितने देवी देवता हैं? इस सवाल के बाद पाकिस्तानी पत्रकार और उस वक्त पाकिस्तानी पैनेलिस्ट मोना आलम को कोई जवाब नहीं सूझा और वो इधर उधर की बातें कर गोल मोल जवाब देने लगीं.
उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन से इस विषय को अच्छे से समझाने के लिए कहा गया. बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज़ ने कहा की दुनिया में सभी धर्म बराबर हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम भगवान या अल्लाह या खुदा को कई अलग अलग नामों से बुलाते हैं. और खुदा इस चीज़ का मोहताज़ नहीं है, कि किसी को उनके लिए लड़ना पड़े.


