बहरीन में प्रधानमंत्री Breaking News Featured Article International Affairs News politics 

बहरीन में भावुक हुए प्रधानमंत्री

बहरीन में भावुक हुए प्रधानमंत्री बहरीन में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री भावुक हो गए। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को बहरीन की धरती से पीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने बहरीन की जनता को बताया कि आज उन्होंने अपने करीबी दोस्त को खो दिया।उन्होंने छात्र जीवन से लेकर राजनीति तक हर कदम साथ बढ़ाया।पीएम ने अगस्त महीने में हुई अपूरणीय क्षति को बताया पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व रक्षा मंत्री अरुण जेटली को भारी मन से नमन किया। जानिए बहरीन में प्रधानमंत्री के संबोधन की खास…

Read More
News politics Trending समाचार 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का आज बुधवार को सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। बाबूलाल गौर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले ही उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया था। उसके बाद से ही उनकी तकलीफ और बढ़ गई थी। कुछ दिनों पहले उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही…

Read More
Breaking News Cricket Featured Article News Sports समाचार 

विराट कोहली नए रिकॉर्ड की ओर, कर सकते हैं धोनी की बराबरी

विराट कोहली एक और उपलब्धि की ओर, कर सकते हैं धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी विराट कोहली के नाम रनों का, शतकों का, सबसे तेज रन बनाने का रिकॉर्ड है। परंतु कल होने वाले वेस्ट इंडीज के साथ टेस्ट मैच में विराट कोहली एक और रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। दरअसल विराट कोहली अगर एक और टेस्ट जीत हासिल कर लेते हैं। तो वह इस प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के रिकॉर्ड के, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे। अभी बतौर…

Read More
Breaking News Featured Article News politics Trending समाचार 

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ी, हो सकती है गिरफ्तारी

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ने वाली है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी हो सकती है। आपको बता दें कि  पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी हैं। जिस पर उन्होंने हाई कोर्ट दिल्ली में अंतरिम जमानत के लिए याचिका डाली थी। जिसे आज हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की तरफ से वरिष्ठ वकील, कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। परंतु सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद सी बी आई…

Read More
Bollywood Breaking News Featured Article News 

खय्याम साहब का निधन,बॉलीवुड में शोक की लहर

92 साल के खय्याम साहब लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लंबे समय से चल रहे  इलाज के बाद  मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। मशहूर संगीतकार मोहम्मद खय्याम को अंतिम विदाई दे दी गई है। यह मशहूर संगीतकारों में से एक थे।इन्हें पद्म भूषण सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका था। अंधेरी के चार बंगला कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दे दी गई। रजा मुराद, विशाल भरद्वाज सहित फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियां उनके उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुई। मशहूर गीतकार…

Read More
चंद्रयान-2 भारत Breaking News News Science 

चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में किया प्रवेश, 7 सितंबर को सतह पर उतरेगा

भारत ने अंतरिक्ष में आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। चंद्रयान-2 आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। इसरो ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज करीब 9:30 बजे चंद्रयान ने चंद्रमा के लांचर ऑर्बिट में प्रवेश किया। चंद्रयान-2  7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। चंद्रयान-2 भारत का एक अत्यंत महत्वूर्ण मिशन है। कम की गई चंद्रयान-2 की रफ्तार वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के क्षेत्र में प्रवेश करने पर उसके गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में पहुंचाने के लिए अंतरिक्ष यान की गति को कम की।…

Read More
Breaking News Featured Article International Affairs News politics Trending समाचार 

जाकिर नायक की मुश्किलें बढ़ी, सार्वजनिक उपदेश पर लगी पाबंदी

  विवादित उपदेशक जाकिर नायक की चुनौतियां कम नहीं हो रही है। हाल ही में मलेशिया ने उनके भड़काऊ बयान के कारण उनके सार्वजनिक उपदेश को पूरे देश में रोक लगा दी है। मलेशिया के पीएम मोहम्मद महातिर पहले विवादित उपदेशक और मनी लांड्रिंग केस में वांछित जाकिर नायक को भारत प्रत्यर्पित ना करने पर अड़े हुए थे लेकिन उनके भड़काऊ भाषण अब उन्हीं के लिए सरदर्द बना गया है।   आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से जाकिर नायक भारत से फरार हैं। और वह मलेशिया में शरण…

Read More
Breaking News Featured Article International Affairs News politics Security Trending 

सेना प्रमुख जावेद बाजवा का कार्यकाल बढ़ा

पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया। आपको बता दें कि पाकिस्तान के इमरान खान सरकार ने सेना प्रमुख जावेद बाजवा का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया है। कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि जनरल कमर जावेद बाजवा का वर्तमान कार्यकाल पूरा होने की तारीख से अगले 3 साल के लिए एक उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है। यह फैसला क्षेत्र की सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया…

Read More
Breaking News Featured Article Knowledge समाचार 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जयंती

  सूचना एवं कम्प्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की आज 75 वी जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 20 अगस्त 1944 को राजीव गांधी जी का जन्म मुंबई में हुआ था। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव राजीव गांधी को ही प्राप्त है। आरंभिक जीवन राजनीति में आने से पहले राजीव गांधी एयर इंडिया में पायलट के रूप में काम कर रहे थे। हालांकि उनका राजनीति से दूर दूर तक कोई नाता नहीं था। परंतु पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा…

Read More
Breaking News International Affairs News politics Security 

श्रीलंका सेना प्रमुख की नियुक्ति विवादों में घिरी

श्रीलंका ने अपना नया सेना प्रमुख चुन लिया है। हालांकि नई नियुक्ति काफी विवादों में है। आपको बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेन ने देश के नए सेना प्रमुख के रूप में शावेंद्र सिल्वा के नाम पर मुहर लगा दी है। इसी के साथ ही विवाद शुरू हो गया है। 55 साल के शावेंद्र मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपी हैं। वह मौजूदा सेना प्रमुख महेश सेनानायके न की जगह पर नियुक्त हुए हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका में तमिल लड़ाकों से चली लड़ाई के अंतिम दौर में कमांडर…

Read More