पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जयंती

सूचना एवं कम्प्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की आज 75 वी जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 20 अगस्त 1944 को राजीव गांधी जी का जन्म मुंबई में हुआ था। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव राजीव गांधी को ही प्राप्त है।
आरंभिक जीवन
राजनीति में आने से पहले राजीव गांधी एयर इंडिया में पायलट के रूप में काम कर रहे थे। हालांकि उनका राजनीति से दूर दूर तक कोई नाता नहीं था। परंतु पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की बागडोर उनके हाथ में आ गई। जिसके बाद कांग्रेस ने 401 सीट जीती। और उन्हें सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें वीर भूमि जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी ने भी वीर भूमि जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रियंका गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाब नबी आजाद, अहमद पटेल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम
सूत्रों के मुताबिक आज देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं कांग्रेस 22, अगस्त को दिल्ली में इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं जिला स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के माध्यम से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करता चाह रही है।
जरूर पढ़ेश्रीलंका सेना प्रमुख की नियुक्ति विवादों में घिरी
राजीव गांधी की हत्या
आपको बता दें कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री की हत्या कर दी गई थी। देश ने जिन प्रधानमंत्री को आसमयिक खोया है, उनमें राजीव गांधी जी का बलिदान उपंक्ति में है। 21, मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपोरंबदुर में उनकी हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ेजनसंख्या नियंत्रण में भी धर्म की राजनीति

