मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का आज बुधवार को सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। बाबूलाल गौर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले ही उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया था। उसके बाद से ही उनकी तकलीफ और बढ़ गई थी। कुछ दिनों पहले उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही उनकी पल्स रेट भी कम होती चली गई। जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। परंतु आज सुबह उनका निधन हो गया।

आपको बता दें बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
2013 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा फिर सत्ता में आई। और उन्हें मंत्री बनाया गया। लेकिन उसके बाद लंबी उम्र के वजह से उन्हें पद से हटा दिया गया। जिसके बाद से वे काफी नाराज थे।
गौर का जन्म 2 जून 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ था। वे भाजपा के अकेले नेता रहे जिन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा के लगातार 10 चुनाव जीते। वे लगातार 10 बार विधायक रहे। वे भोपाल की गोविंदपुरा सीट से चुनाव लड़ते थे।
राजनीति में आने से पहले वे भोपाल के कपड़ा मिल में मजदूरी किया करते थे। आरंभिक पढ़ाई के बाद वे श्रमिक आंदोलन से जुड़े। उन्हें भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य होने का गौरव प्राप्त है। 1974 में गोवा मुक्ति आंदोलन में शामिल हुए। बाबू लाल गौर को स्वतंत्र संग्राम सेनानी का भी सम्मान प्राप्त है।
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन के बाद शोक की लहर
उनके निधन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। कैलाश विजवर्गीय दिगविजय सिंह जैसे तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

जरूर पढ़े-खय्याम साहब का निधन,बॉलीवुड में शोक की लहर
यह भी पढ़े-विराट कोहली नए रिकॉर्ड की ओर, कर सकते हैं धोनी की बराबरी

