Breaking News News 

महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी

महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का घोषित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों राज्यों में एक ही दिन और एक ही चरण में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वहीं वोटों की गिनती की तारीख़ 24 अक्टूबर तय की गयी है। साथ ही 4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है और 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। हरियाणा में 2 नवम्बर को विधानसभा का…

Read More
Breaking News News 

आज किसानों का मार्च दिल्ली में, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

दिल्ली में आज किसानों का मार्च होगा। आज किसान अपनी तमाम मांगों को लेकर दिल्ली में एकत्रित होंगे। इस मार्च के समर्थन में किसानों की संख्या लगभग हजारों की हो सकती है। इतनी भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित होने की आशंका के तहत दिल्ली में आज सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में किसानों का मार्च  लगभग 10 दिन से चल रहा है। उनकी मांगों को ना पूरा होते देख उन्होंने यह निश्चय किया है कि भले ही प्रशासन उन्हें दिल्ली जाने की इजाजत दे अथवा ना…

Read More
Breaking News News 

गगन मिशन के लिए इसरो और डीआरडीओ ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

इसरो( भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान) और डीआरडीओ ( रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) ने गगन मिशन योजना के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। भारत ने अंतरिक्ष में एक के बाद एक तमाम बुलंदियां हासिल की हैं। चाहे वह मंगलयान हो या या फिर चन्द्रयान-2 की लॉन्चिंग, भारत ने विश्व भर में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।इससे लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं और उनकी विचारशक्ति यह सोचने लगी है कि वह समय कब आएगा जब भारत अपने स्पेस क्राफ्ट के जरिए लोगों को स्पेस में भेजेगा। इसरो…

Read More
Breaking News News 

प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुरुआत, रंग बिरंगी तितलियों के साथ

प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन पर केवडिया के एक तितली गार्डन में तितलियों से भरे बास्केट से रंग बिरंगी तितलियां उड़ाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में मंगलवार को अपना 69वां जन्मदिन मनाने के लिए सरदार सरोवर बांध स्थल का निरीक्षण करने से लेकर, नर्मदा जिले के एक कैक्टस गार्डन का दौरा किया। वह सोमवार को ही मध्य रात्रि में गुजरात पहुंच गए। उनके आगमन को लेकर सरदार सरोवर बांध को बड़े ही सुंदर ढंग से सजाया गया है।इस अवसर पर पीएम ने नर्मदा नदी पर पूजा – अर्चन भी किया।…

Read More
Breaking News International Affairs News 

हाउडी मोदी रैली में ट्रंप भी होंगे शामिल

व्हाइट हाउस से मिली सूचना के बाद यह निश्चित हो गया है कि हाउडी मोदी रैली में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। यह रैली ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि ऐसा पहली बार होगा जब 50 हजार से अधिक भारतीय समुदाय के लोगों को दो बड़े लोकतांत्रिक देश के मुखिया उन्हें संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 22 सितंबर को आयोजित होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इस कार्यक्रम में शामिल होना अमेरिका के लिए व्यापारिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। अमेरिका का…

Read More
उफान पर बह Breaking News News 

उफान पर बह रही गोदावरी नदी में पलटी नाव

आंध्र प्रदेश में उफान पर बह रही गोदावरी नदी में नाव पलट गई। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। यह भयानक हादसा तब हुआ जब लोगों से भरी नाव उन्हें पर्यटन स्थल पर पहुंचाने जा रही थी। बताया जा रहा है कि नाव में लगभग 60 लोग मौजूद थे।  इस हादसे में पीड़ित लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं लापता लोगों की खोज की जा रही है। उफान पर बह रही नदी का प्रकोप इस घटना…

Read More
Breaking News News 

ऑड इवन फार्मूला फिर से होगा लागू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से ऑड इवन फार्मूला लागू करने की घोषणा की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि इस बार आॅड इवन फार्मूला 4 नवंबर से 15 नवंबर तक लागू होगा। इस नियम के तहत 6 आॅड गाड़ियां तथा 6 इवन गाड़ियां सड़कों पर प्रतिबंधित रहेंगी। इस बार यह नियम कुल 12 दिनों के लिए लागू होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के मद्देनजर यह नियम लागू करने का फैसला लिया।प्रेस वार्ता के दौरान…

Read More
पशु रोग उन्मूलन News 

पशु रोग उन्मूलन प्रधानमंत्री ने मथुरा में किया लांच

प्रधानमंत्री ने कल मथुरा में पशु रोग उन्मूलन लांच किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रकृति से जुड़ी हर चीज का संवर्धन आवश्यक है क्योंकि वह आर्थिक रूप में बहुत करीब से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार पशुधन को लेकर बेहद गंभीर है। श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में प्रधानमंत्री ने गौ सेवा कर पुण्य कमाया। पशुओं की बढ़ती उपयोगिता के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने उनके आरोग्य पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने पशु रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़े हर पहलू को समझने की कोशिश की।…

Read More
Breaking News International Affairs News 

राष्ट्रपति तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर

राष्ट्रपति तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद संग रविवार को विदेश दौरे की यात्रा पर रवाना हुए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार रात तीन यूरोपीय देशों-आईसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा पर रवाना हो गए। राष्ट्रपति कोविंद द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिए वहां के शीर्ष स्तरीय वार्ता करेंगे। राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर आज आइसलैंड पहुंचे पहले चरण के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति आइसलैंड पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि आपकी मजबूत इच्छा शक्ति और…

Read More
Breaking News International Affairs News 

क्या हो सकता है चंद्रयान-2 के लैंडर का संपर्क इसरो से

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का संपर्क इसरो के वैज्ञानिकों से नहीं रहा। यह मिशन केवल 5% असफल रहा। इसरो के चेयर परसन की मानें तो यह मिशन 95% सफल रहा। क्योंकि यह अपनी कक्षा में पहले ही सही जगह पहुंच चुका था। इस असफलता के बाद भले ही देश वासियों में मायूसी है लेकिन गर्व उससे कहीं ज्यादा है। चंद्रयान-2 के लैंडर पर देर रात तक रही प्रधानमंत्री की नजर इसरो के चीफ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी नजर चंद्रयान-2 की लैंडिंग पर थी।लेकिन अचानक 2.1 की दूरी…

Read More