चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में किया प्रवेश, 7 सितंबर को सतह पर उतरेगा
भारत ने अंतरिक्ष में आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। चंद्रयान-2 आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। इसरो ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज करीब 9:30 बजे चंद्रयान ने चंद्रमा के लांचर ऑर्बिट में प्रवेश किया। चंद्रयान-2 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। चंद्रयान-2 भारत का एक अत्यंत महत्वूर्ण मिशन है।

कम की गई चंद्रयान-2 की रफ्तार
वैज्ञानिकों ने चंद्रमा के क्षेत्र में प्रवेश करने पर उसके गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में पहुंचाने के लिए अंतरिक्ष यान की गति को कम की। इसके लिए चंद्रयान-2 के ऑनबोर्ड प्रोपल्शन सिस्टम को थोड़ी देर के लिए फायर किया गया। इस दौरान सभी कमांड बिल्कुल सटीक और सधे थे। वैज्ञानिकों की मानें तो एक छोटी सी चूक भी यान को अनियंत्रित कर सकती थी। यह बेहद मुश्किल बाधा थी जिसे चंद्रयान-2 ने सफलतापूर्वक पार कर लिया।

प्रधानंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसके लिए बधाई दी। और उन्होंने कहा कि वह 7 सितंबर को इसरो में उपस्थित रहेंगे। और चंद्रयान की लैंडिंग वहां उपस्थति होकर देखेंगे।
चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग
आपको बता दें कि अपनी लॉन्चिंग के 29 दिन बाद चंद्रयान-2 मंगलवार को सुबह चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। यह सात सितंबर को चंद्रमा पर लैंड करेगा, इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation, Isro) के लिए उपलब्धि एक मील का पत्थर साबित होगी। इस कार्यक्रम को 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो के सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी-मार्क 3 (बाहुबली) की मदद से प्रक्षेपित किया गया था।
जरूर पढ़ेजाकिर नायक की मुश्किलें बढ़ी, सार्वजनिक उपदेश पर लगी पाबंदी
चंद्रयान का संदेश
बीते दिनों चंद्रयान-2 ने धरती पर अपनी अच्छी सेहत और शानदार यात्रा के बारे में संदेश भेजा था। यान की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया था, ‘हेलो! मैं चंद्रयान-2 हूं, विशेष अपडेट के साथ। मैं आप सबको बताना चाहूंगा कि अब तक का मेरा सफर शानदार रहा है। मैं कहां हूं और क्या कर रहा हूं, यह जानने के लिए मेरे साथ जुड़े रहें।’ 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया चंद्रयान-2 अब तक कई बदलावों से गुजर चुका है।
यह भी पढ़ेएम्स की इमारत में लगी आग पर पा लिया गया काबू

