सेना प्रमुख जावेद बाजवा का कार्यकाल बढ़ा
पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया। आपको बता दें कि पाकिस्तान के इमरान खान सरकार ने सेना प्रमुख जावेद बाजवा का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया है। कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि जनरल कमर जावेद बाजवा का वर्तमान कार्यकाल पूरा होने की तारीख से अगले 3 साल के लिए एक उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है। यह फैसला क्षेत्र की सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अब वे 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे।
जावेद बाजवा की नियुक्ति
आपको बता दें कि सेना प्रमुख जावेद बाजवा को नवाज शरीफ 29 नंबर 2016 को पद पर नियुक्त किया था। बाजवा के पास सुरक्षा एवं शांति रखने के लिए खास अनुभव है। यही वजह है कि इमरान खान ने भी उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया है।
मौजूदा स्थिति
जम्मू कश्मीर से 370 हटने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच में तनाव का माहौल जारी है। अभी हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओको को लेकर एक बड़ा बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सिर्फ पीओके के मुद्दे पर ही बात होगी। इसके बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया था। पाकिस्तान को यूएन में भी कोई समर्थन नहीं मिला। चीन के अलावा सभी देशों उसके प्रस्ताव को नकार दिया। जरूूर पढ़़े श्रीलंका सेना प्रमुख की नियुक्ति विवादों में घिरी
जावेद बाजवा की चुनौती
इमरान खान सरकार में प्रधान सेना प्रमुख जावेद बाजवा कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया है। उन्हें देश को इस कठिन दौर से निकलने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में इन दिनों डर का माहौल है। देश में ऐसी चर्चा है कि भारत अब पीओके पर भी कार्यवाही कर सकता है। पाकिस्तान को विश्व विरादरी से भी कोई सहायता नहीं मिल रही है। उल्टा अमेरिका ने उसके मदद राशि में भी कटौती कर दी है। ऐसे में सेना प्रमुख जावेद बाजवा को चुनौतीपूर्ण समय में पाकिस्तान को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखना होगा वे अगले तीन सालों में कैसे सेना को आगे ले जाते है।
यह भी पढ़ेपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जयंती

