Breaking News Environment Featured Article nature News Trending 

उत्तर भारत बाढ़ के चपेट में

  उत्तर भारत में बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं। दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत के कई इलाके भी भारी बारिश की चपेट में हैं। रविवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बारिश की वजह से कम से कम 40 से ज्यादा लोगों की मौत गई जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। आधा देश या समूचा उत्तर भारत बाढ़ के चपेट में है। यमुना और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण अब दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का…

Read More
खेल रत्न पुरस्कार Breaking News News Sports 

खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे बजरंग पूनिया और दीपा मालिक

पहलवान बजरंग पुनिया व गोला फेंक खिलाड़ी दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। आपको बता दें कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार हैं। पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता दीपा मलिक को इसके लिए चुना गया है। साथ ही पहलवान बजरंग पुनिया को राष्ट्रमंडल खेलों तथा एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चुना गया है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होना खिलाडिय़ों के लिए गर्व की बात है, और इस वर्ष यह अवसर दीपा…

Read More
Breaking News health News Security 

एम्स की इमारत में लगी आग पर पा लिया गया काबू

दिल्ली के प्रसिद्ध अस्पताल एम्स की इमारत मेंअचानक इमरजेंसी वार्ड के पास आग लग गई। शनिवार को शार्ट सर्किट के कारण यह आग  पांचवी मंजिल तक फैल गई।भयानक रूप से लगी इस आग पर कई घंटो बाद काबू पाया गया। राहत और बचाव के कार्य में एनडीआरएफ की दो टीमों के 80 जवानों को लगाया गया है।दरअसल यह आग दूसरी बार भड़की थी। शुक्रवार को यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से पहली और दूसरी मंजिल तक लगी थी।लेकिन शनिवार तक आग भयानक रूप लेते हुए पांचवी मंजिल तक पहुंच…

Read More
Breaking News International Affairs News 

भूटान में प्रधानमंत्री का शानदार स्वागत

भूटान में प्रधानमंत्री 2 दिन के दौरे पर हैंl नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा आज प्रारंभ हुई है। यात्रा के पहले दिन मोदी थिंपू पहुंचे जहां उनका शानदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर भी प्रधानमंत्री मोदी का रेड कारपेट वेलकम किया गया। भूटान मोदीमय हो चुका है। जब प्रधानमंत्री का काफिला रोड पर निकला तो लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर उनका शानदार स्वागत किया। विशेष बात वहां के लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर मोदी का स्वागत किया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे। आगे की…

Read More
Breaking News Featured Article Opinion 

जनसंख्या नियंत्रण में भी धर्म की राजनीति

प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से जनसंख्या नियंत्रण को देश हित के लिए जरूरी बताया। प्रधानमंत्री के इस विचार को विपक्षी पार्टियों ने बेबुनियाद बताते हुए जनसंख्या विस्फोट की रोकथाम को भी धर्म के तराजू पर तौलना शुरू कर दिया है। जनसंख्या नियंत्रण के विरोध में खड़े विपक्षी AIMIM के नेता असेदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री की सलाह को अनुपयोगी बताया। ओवैसी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण करने का मतलब है लोगों के निजी जिंदगी में दखल करना। ओवैसी ने कहा कि ऐसा करने से हिंदुस्तान बुजुर्गों…

Read More
Breaking News News politics 

नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने बंधवाई राखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर बनवाई राखी। जैसा कि आज पूरा देश आज़ादी और राखी का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मना रहा है। राजनीति के गलियारों में भी बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं के द्वारा दोनों ही पर्व को पूरे जश्न के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण किया। 92 मिनट के राष्ट्र संबोधन के बाद स्कूली बच्चों से राखी बंधवा कर रक्षाबंधन के पर्व के महत्व को पूरे देश तक पहुंचाया। वहीं अपनी मुंह बोली…

Read More
Breaking News International Affairs News politics 

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री का संबोधन

प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रा दिवस तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। नरेंद्र मोदी ने देश के अनेक हिस्सों में आई बाढ़ से प्रभावित व पीड़ित जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए देश के शांति और सुरक्षा की कामना की। उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल के सपनों को पूरा करता हुआ बताया। जरूर पढ़ें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सोनभद्र…

Read More
कांग्रेस महासचिव News politics Trending 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सोनभद्र दौरे से बढ़ी सियासी गर्मी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के उम्भा गांव का दौरा किया।उनके इस दौरे से देेश के सियासत गर््मी का पारा बढ़ता नज़र आ रहा है। उम्भा गांव में हुए नरसंहार के बाद प्रियंका गांधी उसी समय सोनभद्र का दौरा करना चाहती थी। परंतु प्रशासन की ओर से उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं थी।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गांव वालों से वादा किया था कि वह गांव वालों से मिलने जरूर आएंगी।इस बार प्रियंका सभी गांव वालों से मिली।वहीं प्रियंका नरसंहार में मृतक छोटेलाल के घरवालों से मिली तथा…

Read More
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों Bollywood News 

66 वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा

भारत सरकार द्वारा 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की 09 अगस्त 2019 को घोषणा की गई।यह पुरस्कार वर्ष 2018 में रिलीज़ हुई फिल्मों के आधार पर दिया गया है।प्रत्येक वर्ष अप्रैल में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है लेकिन इस वर्ष लोकसभा चुनावों लोकसभा चुनावों के कारण यह घोषणा अगस्त में की गई है। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का सम्मान हासिल हुआ है। वहीं इस फिल्म के कलाकार आयुष्मान खुराना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान हासिल हुआ है।उन्हें यह…

Read More
सोनिया गांधी Breaking News News politics 

सोनिया गांधी बनी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष

शनिवार को हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में तीन प्रमुख प्रस्ताव पास किए गए।जिसमें सबसे प्रमुख कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सोनिया गांधी को चुना जाना है। अगले स्थाई अध्यक्ष के चुनाव तक सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा दल के नेता,लोकसभा और राज्यसभा के सांसद और सचिवों ने भाग लिया। आपको बताते चले कि लोकसभा में मिली हार की वजह से राहुल गांधी ने इस्तीफा पेश किया था। जिसे बार बार ठुकराया जा रहा…

Read More