Breaking News Cricket Featured Article News Sports समाचार 

विराट कोहली नए रिकॉर्ड की ओर, कर सकते हैं धोनी की बराबरी

विराट कोहली एक और उपलब्धि की ओर, कर सकते हैं धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

विराट कोहली के नाम रनों का, शतकों का, सबसे तेज रन बनाने का रिकॉर्ड है। परंतु कल होने वाले वेस्ट इंडीज के साथ टेस्ट मैच में विराट कोहली एक और रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

दरअसल विराट कोहली अगर एक और टेस्ट जीत हासिल कर लेते हैं। तो वह इस प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के रिकॉर्ड के, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे। अभी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है। महेंद्र सिंह धोनी ने 60 मैच में 27 जीत हासिल की है। विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर अभी मात्र 46 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्होंने 26 मैच में जीत दिला चुके हैं।

गुरुवार को वेस्टइंडीज के साथ शुरू होने वाले मैच में वह यह कारनामा कर सकते हैं।

आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने के बाद 2014 में विराट भारतीय टीम के कप्तान बने बने थे। उस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी।

जरूर पढ़े-चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में किया प्रवेश, 7 सितंबर को सतह पर उतरेगा

विराट कोहली का कारनामा

विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ जीत दिला चुके हैं। हालांकि हाल ही में उन्हें इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। विराट कोहली बीते साल भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। विराट कोहली ने 71 साल के सूखे को खत्म कर भारत को टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करवाई थी।

अभी हाल ही में कप्तान  कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस दौरे पर वह सबसे सफल टेस्ट कप्तान बनने का गौरव प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े-खय्याम साहब का निधन,बॉलीवुड में शोक की लहर

Related posts

Leave a Comment