बंद करना पडा था शक्तिमानBreaking News Entertainment Featured Article News 

इस वजह से अचानक बंद करना पड़ा था शक्तिमान

दोस्तों आपने 90 के दशक में मशहूर रहे बच्चों के फेवरेट टीवी शो शक्तिमान के बारे में जरूर सुना होगा। आज से एक दशक पहले यह टीवी शो इतना मशहूर था कि इसको देखने के लिए गांव और शहरों में टीवी के सामने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता था। मगर अचानक शक्तिमान दर्शकों के बीच से गायब हो गया। टीवी पर यह सीरियल प्रसारित होना बंद हो गया। उसकी असली वजह आज तक सामने नहीं आ पाई है। मगर हाल ही में शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने इस बात का खुलासा किया है। कि आखिर उन्हें क्यों बंद करना पड़ा था शक्तिमान का शो ? ऐसा कौन सा कारण था जिसकी वजह से इतना पॉपुलर होने के बाद भी यह टीवी सीरियल दर्शकों के बीच से जाने के लिए मजबूर हो गया। आज हम आपको इसी वजह के बारे में बताएंगे।

आखिर क्यों बंद करना पड़ा था शक्तिमान ?

मुकेश खन्ना ने बताया कि पहले शक्तिमान हफ्ते में केवल 2 दिन प्रसारित होता था। जिसकी वजह से उन्हें दूरदर्शन को 3.80 लाख रुपए देने पड़ते थे। शक्तिमान की कमाई टीवी एडवर्टाइजमेंट से होती थी। बाद में शो की पॉपुलरटी बढ़ने के कारण इसे रविवार को भी प्रसारित करने का फैसला लिया गया। जिसके बाद रकम बढ़ाकर 8.80 लाख कर दी गई। उन्होंने कहा कि यह रकम काफी ज्यादा थी। मगर शो की प्रॉपर्टी को देखते हुए वह इतनी रकम दूरदर्शन को देने को तैयार हो गए।

उन्होंने आगे बताया कि कुछ दिनों बाद दूरदर्शन द्वारा उनसे और ज्यादा पैसे मांगे जाने लगे। दूरदर्शन ने अब लेने वाली फीस बढ़ाकर 10.80 लाख कर दी। उन्होंने कहा कि यह रकम काफी ज्यादा थी तीन लाख से लेकर 10 लाख तक का सफर बहुत मुश्किल था। वह शो को बंद नहीं करना चाहते थे। मगर इसी बीच उन्होंने सुना कि दूरदर्शन रकम को 16 लाख रुपए करना चाहता है। जिसका उन्होंने विरोध किया। मगर वह नहीं माने। जिसके कारण उन्हें यह शो बंद करना पड़ा। वह इस शो को कभी बंद नहीं करना चाहते थे क्योंकि यह बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय था। यह भी कहा जाने लगा कि इससे बच्चे गिर रहे हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं था।

अब आप जान ही गए होंगे कि आखिर क्यों बंद करना पड़ा था शक्तिमान का शो। मुकेश खन्ना ने बताया कि वह जल्दी से शक्तिमान टू लाने की तैयारी कर रहे हैं। मगर अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है।

 

Summary
इस वजह से अचानक बंद करना पड़ा था शक्तिमान
Article Name
इस वजह से अचानक बंद करना पड़ा था शक्तिमान
Description
कई साल पहले दर्शकों के बीच पॉपुलर रहे टीवी सीरियल शक्तिमान को लेकर हाल ही में मुकेश खन्ना ने एक नया खुलासा किया है उन्होंने बताया कि आखिर उस समय क्यों बंद करना पड़ा था शक्तिमान का शो?
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment