World War के लिए N-कोरिया के एटम बम तैयार, ट्रंप बोले- निपट लेंगे
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह ने वर्ल्ड वार के लिए न्यूक्लियर हथियारों का जखीरा तैयार कर लिया है. साउथ कोरिया की विदेश मंत्री कंग क्यूंग व्हा ने न्यूज एजेंसी से इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने यह भी कहा है कि जल्द ही नॉर्थ कोरिया और उकसाने वाला न्यूक्लियर टेस्ट कर सकता है. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा है- आप चौंक जाएंगे, अमेरिका इस हद तक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.
साउथ कोरिया की विदेश मंत्री कंग क्यूंग व्हा ने यह भी कहा है कि छठे न्यूक्लियर टेस्ट के बाद नॉर्थ कोरिया के टनल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. लेकिन तानाशाही शासन वाले देश में ऐसे और टनल मौजूद हैं.
ट्रंप ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा है कि जब नॉर्थ कोरिया का मामला है तो आपको समझना चाहिए कि अमेरिका पूरी तरह तैयार है, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए. ट्रंप ने चीन को लेकर भी पॉजिटिव बातें कही. उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के पास नॉर्थ कोरिया मामले में कुछ करने के लिए काफी शक्ति है. इससे पहले अमेरिका ने चीन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था.
ट्रंप ने कहा- हम देखेंगे कि क्या होता है. आप विश्वास नहीं करेंगे, हम इतने अधिक तैयार हैं. ट्रंप ने कहा है कि चीन ने नॉर्थ कोरिया के साथ बैंकिंग सिस्टम को बंद कर दिया है.
इससे पहले नॉर्थ कोरिया ने कुछ देशों को खत लिखकर धमकी दी थी कि अमेरिका परमाणु हमले वाले युद्ध का माहौल बना रहा है. ऑस्ट्रेलिया के मंत्रालय ने ऐसे खत मिलने की बात स्वीकार किया था.

