एयरक्राफ्ट जैसी सुविधाओं से लैस वीवीआईपी ट्रेन तेजस उम्मीद से काफ़ी दूर
आम आदमी अब ऐसी ट्रेन में सफर करने की उम्मीद छोड़ दे इसमें हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मिलने वाली थी। ऐसी ट्रेन जो कि वीवीआईपी ट्रेन कहला रही थी और जिसका नाम तेजस है। पंजाब में स्थित कपूरथला के कोच के फैक्ट्री में अभी तक तेजस का रेट भी तैयार करके मई 2018 में नॉर्दन रेलवे को हैंड ओवर किया था। रेलवे ने इसे चलाने की प्लानिंग 6 महीने के बाद भी नहीं कर पाया। अभी भी वीवीआईपी ट्रेन तेजस केवल और केवल फाइलों में ही दौड़ रही है। इसलिए भारतीय जनता को यह समझ में आने लगा है कि वीवीआईपी ट्रेन तेजस से सफर करने की उम्मीद अब एक उम्मीद ही रह गई है क्योंकि अभी तक इसे ट्रैक पर दौड़ाने की कोई भी चर्चा नहीं हो रही है ।
वीवीआईपी ट्रेन तेजस उम्मीद से काफ़ी दूर
गौरतलब है कि साल 2016 में ही पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने चंडीगढ़ दिल्ली रोड पर वीवीआईपी ट्रेन तेजस शुरू करने का ऐलान किया था जिससे कि ऐसा माना जा रहा था कि रेलवे विभाग में एक क्रांति से आ जाएगी । इसके लिए 2017 में विंटर शेड्यूल में 1 नवंबर से तेजस की टाइमिंग भी निर्धारित कर दी गई थी लेकिन अभी तक वीवीआईपी ट्रेन तेजस नहीं चली है ।
इस मामले को लेकर नॉदर्न रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि वीवीआईपी ट्रेन तेजस को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की कोई चर्चा नहीं हो रही है । इसके पहले भी रेल मंत्री पीयूष गोयल चंडीगढ़ नई दिल्ली रूट प्रदेश लाने की बात पर संशय जता चुके हैं लेकिन अभी तक इस पर किसी भी तरह का कोई कदम नहीं उठाया गया है। पूर्व रेलमंत्री बंसल का इस बारे में कहना है कि डबल ट्रैक होने के बाद चंडीगढ़ नई दिल्ली रोड पर वीवीआईपी ट्रेन तेजस हाई सेमी से हाई स्पीड ट्रेन चलनी चाहिए क्योंकि एडिशनल ट्रेन है । इस से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी लेकिन सरकार इस मामले में अभी थोड़ी सी रुचि नहीं दिखा रही है क्योंकि सरकार के पास और भी विभाग है लेकिन जल्द ही सरकार इसमें रुचि दिखाएगी और भारतीय जनता को वीवीआईपी ट्रेन तेजस की सुविधा मिलेगी जिसमें हवाई जहाज तक कि सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर


