उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी तक बंद रहेगें स्कूल-कॉलेज, पढ़िये पूरी खबर
उत्तर प्रदेश में इन दिनों कोरोना के केसों की बात करें तो यहां कोरोना के आंकड़े तेजी के साथ प्रतिदिन बढ़ रहे है। वहीं, इन्हीं को देखते हुए प्रदेश सरकरा की तरफ से लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद सहित सभी जिलों के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, सभी विश्वविद्यालय करीब 30 जनवरी तक अगले आदेश तक बंद रहेंगे। वहीं, यह फैसला राज्य सरकार ने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए लिया हैं।
शनिवार के दिन जारी हुआ आदेश
हालांकि, जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार के दिन इस संबंध में जानकारी जारी कर दी थी। जहां उन्होंने आदेश जारी करते हुए यह लिखा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और भीषण ठंड के चलते प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
सभी शैक्षणिक संस्थान में कराई जाए ऑनलाइन पढ़ाई
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले राज्य में प्राइवेट से लेकर सरकारी स्कूल-कालेजों को करीब 16 जनवरी तक बंद रहने का आदेश जारी किया था। जहां यह आदेश 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाया गया। वहीं, अब इसे बढ़ाकर 30 जनवरी तक के लिए कर दिया गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी शैक्षणिक संस्थान में अब ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी ताकि छात्रों को पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत ना हो सकें। जिसके बारे में सभी शैक्षणिक संस्थान को आदेश जारी कर दिए गए है।

कड़ाई के साथ लागू करें रात्रीकालीेन कर्फ्यू
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि वह कोरोना गाइडलाइन के नियमों का कड़ाई के साथ पालन कराये। जहां सभी जनपदों में रात्रि दस बजे से लेकर प्रात: छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी है। इसे कड़ाई के साथ लागू करें।
खास बात
इस समय कोरोना के बढ़ते सावधानी बरतने की जरूरत है। जहां भी जाए मास्क का प्रयोग जरूर रूप से करें। भीड़ वाले इलाके में भी जाने से बचें।

