विधानसभा चुनावः आज चुनाव आयोग लेगा फैसला, क्या रैलियों एवं जूलूस पर जारी रहेंगे प्रतिबंधFeatured Article News politics 

विधानसभा चुनावः आज चुनाव आयोग लेगा फैसला, क्या रैलियों एवं जूलूस पर जारी रहेंगे प्रतिबंध

2022 में करीब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जहां एक और कोरोना के केस भी रफ्तार के साथ बढ़ रहे है। वहीं, इन्हीं के मद्देनजर रैलियों एवं जुलूसों पर प्रतिबंध लगा है। हालांकि, इस बारें में चुनाव आयोग शनिवार के दिन अहम बैठक करके इसका निर्णय लेगा।

बैठक में ये भी रहेंगे मौजूद

दरअसल चुनाव आयोग की तरफ से पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए रोड शो, रैली, जनसभा आदि पर कोरोना संक्रमण की वजह से 22 जनवरी तक के लिए प्रतिबंध लगा दी थी। वहीं, बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और चुनाव वाले राज्यों के स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद रह सकते है।

15 जनवरी के बाद आगे बढ़ा दिया गया प्रतिबंध

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने 8 जनवरी के दिन पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था। जहां आयोग की तरफ से कोरोना का हवाला देते हुए तारीखों के ऐलान के साथ ही रैलियों और जनसभाओं पर करीब 15 जनवरी तक रोक लगा दी थी। वहीं, फिर इस पाबंदी को 15 जनवरी को एक हफ्ते यानि 22 जनवरी तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। एक बात तो तय है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बीच ये विधानसभा चुनाव हो रहे है। ऐसे में आयोग ने कई एतियाती कदम मतदान के लिए उठाए हैं।

10 मार्च के दिन आएंगे नतीजें

बता दें कि 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च के बीच इन पांच राज्यों यानि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, पंजाब में मतदान होना है। जहां गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक ही चरण में पूरे चुनाव हो जाएंगे। वहीं, मणिपुर में दो चरणों में वोटिंग होगी। तो वहीं, उत्तर प्रदेश में करीब सात चरणों में मतदान होना है। जहां इसके नतीजें 10 मार्च के दिन एक साथ पांचों राज्यों में वोटों गिनती होगी और नतीजों का ऐलान होगा।

Related posts

Leave a Comment