65 साल से अधिक के बुजुर्ग और स्वास्थ्य कर्मियों को पहले मिलेगी कोरोना वैक्सीन- हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन की वितरण प्रक्रिया में प्राथमिकता तय करना स्वाभाविक से बात है। लिहाजा 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन दी जाएगी।
ब्रिक्स बैठक में बोले प्रधानमंत्री- आतंकवाद सबसे बड़ी समस्या
फिक्की एफएलओ की एक राष्ट्रीय वेबीनार को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने बताया कि कोरोनावायरस की वैक्सीन तीन चार महीनों में उपलब्ध हो जाएगी। और अनुमान है कि अगले साल जुलाई-अगस्त तक 25-30 करोड़ लोगों के लिए वैक्सीन की 40-50 करोड़ डोज उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इन्हें प्राथमिकता देने के बाद 50 से 65 साल के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी इसके बाद 50 साल से कम उम्र के उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। जिन्हें अन्य बीमारियां हैं हर्षवर्धन ने कहा कि हर बात का फैसला विशेषज्ञ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कर रहे हैं। सरकार ने इस पर बेहद विस्तार से सावधानी पूर्वक योजना बनाई है उन्होंने कहा अगले साल मार्च-अप्रैल में हमें क्या करना होगा इसकी योजना हमने अभी से बनानी शुरू कर दी है।
हमने कोरोनावायरस के खिलाफ एकीकृत प्रतिक्रिया प्रणाली भी शुरू करी है और हम सभी प्रमुख वैक्सीन के लिए क्लिनिकल ट्रायल का आयोजन भी करेंगे। करीब 20 वैक्सीन विकास के विभिन्न चरणों में है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बचाव और दूसरों को प्रेरित करने से 90 से 99 फीसद तक कोरोनावायरस से निपटा गया है। उन्होंने कहा अच्छी गुणवत्ता का मांस सही तरीके से पहनकर शारीरिक दूरी का पालन करके और हाथों की स्वच्छता का अच्छे से ध्यान रखने से जैसी छोटी-छोटी एहतियातों के जरिए आप इस जानलेवा वायरस से खुद को बचा सकते हैं।
दिल्ली में मास्क नहीं पहना तो दो हजार रुपये का चालान
कुरूद संक्रमण को लेकर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और सख्त हो गई है मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर ₹2000 का जुर्माना लगाने की घोषणा की है। अभी तक ₹500 जुर्माने का प्रावधान था गुरुवार को कोविड-19 को लेकर सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इसका ऐलान किया।

