ठंड के दिनों में इस चीज का करें सेवन, सेहत के लिए होता है अच्छाhealth Lifestyle News 

ठंड के दिनों में इस चीज का करें सेवन, सेहत के लिए होता है अच्छा

गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में लोग अधिक बीमार होते हैं। मौसम में बदलाव आने से इम्यूनिटी कमज़ोर होने लगती है। इस कारण बीमारियों और इंफेक्शन का ख़्ातरा बढ़ जाता है। सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट पर ध्यान देना ज़रूरी है। इस दौरान डाइट में उन चीजों को शामिल किया जाता है जिनकी तासीर गर्म होती है। गर्म तासीर वाली चीजें इम्यूनिटी बूस्ट करने और बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद करती हैं। बॉडी में एनर्जी मेंटेन रखने के लिए इस दौरान काजू, बादाम, अखरोट और चिलगोजा जैसे ड्राई फ्रूट्स भी खाने चाहिए। इनमें सबसे खास चिलगोजा है, जो सर्दियों में खाना ज़्यादा फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, बी कॉम्पलैक्स, जिंक, कॉपर और फॉलिक एसिड जैसे पोषकतत्त्व पाए जाते हैं।एनर्जी बूस्ट करता है

शरीर को रखता है गर्म

सर्दियों में चिलगोजा खाने से एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स के साथ मोनोसैचुरेटेड फैट्स मौजूद होते हैं, जिससे एनर्जी बूस्ट होती है। ये हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए चिलगोजा खाना फायदेमंद है।

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

चिलगोजा में विटामिन ई, मैग्नीशियम, बी कॉम्पलैक्स, जिंक, कॉपर और फॉलिक एसिड जैसे पोषकतत्त्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषकतत्त्व इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखने में मदद करते हैं। जिंक व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है

चिलगोजा में फाइबर मौजूद होता है, जो खाना पचाने में मदद करता है। इससे गट हेल्थ बूस्ट होती है जो पाचनतंत्र स्वस्थ रखता है। इसके सेवन से ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं, जो सर्दियों में होना आम बात है।
इन फायदों के लिए चिलगोजा को सर्दियों में जरूर खाना चाहिए। इसे आप सूप, पास्ता या सलाद में डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा, इसे स्नैक्स की तरह भी खाया जा सकता है।

Related posts

Leave a Comment