ठंड में खाना बनाने में लग रहा आलस, तो आपनाएं ये ट्रिक, जानिये कैसे
सर्दियों का महीना शुरू हो चुका है। यह वह समय है जब सुबह बिस्तर से उठना काफी मुश्किल होता है।ऐसे में सुबह उठकर लंच बनाना इससे भी बड़ा टास्क लगता है। सर्दियों में अक्सर सुबह के समय उठने में देर हो जाती है, जिसकी वजह से अक्सर सुबह यह समझ नहीं आता कि लंच में आखिर क्या बनाया जाए। ऐसे में बैच कुकिंग आपके काम को आसान कर सकती है। कुकिंग करने के ऐसे कई तरीके हैं, जिससे कुकिंग आसान बनाया जाता है। इन्हीं में से एक है बैच कुकिंग। जब एकसाथ ज्यादा मात्रा में खाना बनाया जाए, जिससे उसका कुछ हिस्सा हटा कर अगले समय के खाने के लिए रख दिया जाए, तो इसे बैच कुकिंग कहते हैं।
खास बात
ये हेल्दी तो होता ही है, साथ ही ये सस्ता भी पड़ता है और इससे समय की बचत भी होती है। अकेले रहने वालों के लिए, व्यस्त लोगों के लिए या फिर हेल्थ समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए बैच कुकिंग एक बेहतरीन फूड हैक है। हालांकि, कुछ लोगों को इस बात की शंका जरूर हो सकती है क्या ये हेल्दी है। ये बाहर के खाने से सौ फीसदी हेल्दी है। कुछ वॉटर सॉल्युबल विटामिन इस दौरान नष्ट होते हैं लेकिन अधिकतर पोषक तत्व सीमित समय तक बरकरार रहते हैं। आइए जानते हैं बैच कुकिंग के बारे मे।
स्प्राउट्स फ्रीज़ कर के रखें
इसे कभी भी सलाद, सब्जी, आलू के साथ ग्रेवी वाली करी या पुलाव में डाल कर बनाया जा सकता है। अगर घर में कोई हरी सब्जी नहीं है तो इसका उपयोग करें और ढेर सारी प्रोटीन और विटामिन के पोषण से भरपूर खाना खाएं।
इडली का बैटर
इडली का बैटर एक बैच में तैयार कर के स्टोर कर लें। ये फर्मेंटेड हेल्दी फूड का बेहतरीन विकल्प है जिसके बैटर से इडली के साथ डोसा और चीला भी बनाया जा सकता है।
करी बेस
तेल में जीरा का तड़का दे कर लहसुन, अदरक, प्याज और टमाटर को देर तक भून लें और इस करी बेस को फ्रिज में हफ्तों स्टोर करें। किसी भी सब्जी को बनाना है तो आवश्यकनुसार इस मसाले का बेस डालें और सब्जियां मिला कर मिनटों में सब्जी तैयार करें।

